---Advertisement---

राजकुमार हिरानी की फिल्म Dunki का दिल छू लेने वाला गाना ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’- ड्रॉप 7 हुआ रिलीज

Dunki: राजकुमार हिरानी की डंकी इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। जहां फिल्म को सभी फैमिली ऑडियंस और फैन्स से खूब प्यार मिल रहा है, वहीं यह एनआरआई दर्शकों को भी भा गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 27, 2023 5:01 अपराह्न

king
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: राजकुमार हिरानी की डंकी इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। जहां फिल्म को सभी फैमिली ऑडियंस और फैन्स से खूब प्यार मिल रहा है, वहीं यह एनआरआई दर्शकों को भी भा गई है। फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी के अलावा, इसके म्यूजिक एल्बम को भी लोगों ने पसंद किया है। सिनेमाघरों में फिल्म के सफल प्रदर्शन के बीच, मेकर्स ने हार्डी और मनु के बीच फिल्म में दिखाए गए प्यार की मिठास को उजागर करते हुए डंकी ड्रॉप 7 ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’ लॉन्च किया है।

‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’ गाना रिलीज

डंकी की कहानी के साथ साथ इसके गानों ने भी लोगो पर एक अलग ही प्रभाव छोड़ा है। गाने फिल्म में दर्शाई गई हर भावना को बहुत अच्छी तरह से शोकेस करते हैं। इनमें से एक गाना जो इस प्यारी कहानी से हमारे दिलों को छू जाता है वह है डंकी ड्रॉप 7 ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’। यह प्यारा गीत प्यार की एक खूबसूरत भावना को पेश करता है जो कभी-कभी दिल टूटने से आती है। मैं तेरा रास्ता देखूंगा यह विश्वास दिलाता है कि यह हमेशा गुडबाय नहीं होता है और फ्यूचर में कहीं न कहीं आपके प्यार को फिर से जगाने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

डंकी ड्रॉप 7 ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’ का संगीत अमिताभ भट्टाचार्य के लीरिक्स के साथ प्रीतम द्वारा तैयार किया गया हैं। गाने को विशाल मिश्रा, श्रेया घोषाल, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी ने खूबसूरती से गाया हैं।

फिल्म में कलकार

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026