---Advertisement---

Shaitaan Trailer: अजय और ज्योतिका की बेटी को ‘वश’ में कर किस हद को पार करेंगे आर माधवन, देख कांप जाएगी आपकी रूह

Shaitaan Trailer: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब लोगों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है जब ट्रेलर को जारी किया गया। कहने में दोराय नहीं है कि यह ट्रेलर वाकई काफी दमदार है जिसकी शुरुआत आर माधवन, ज्योतिका और अजय देवगन से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 2:36 अपराह्न

Shaitaan Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Shaitaan Trailer: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब लोगों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है जब ट्रेलर को जारी किया गया। कहने में दोराय नहीं है कि यह ट्रेलर वाकई काफी दमदार है जिसकी शुरुआत आर माधवन, ज्योतिका और अजय देवगन से होती है। यह सच है कि हर एक सीन आपकी बेचैनी को बढ़ाने के लिए काफी है और आप इस ट्विस्ट और टर्न को देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। आवाज और शोर कुछ इस तरह है जो आपकी रूह को कंपा देगी। आईए देखते हैं आखिर क्या है ट्रेलर में खास।

Shaitaan Trailer अजय की बेटी को उंगलियों पर नचाते दिखे आर माधवन

शैतान के ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत होती है एक फोन कॉल से जिसमें ज्योतिका यह कहती हुई नजर आती है कि मेरी बेटी को बचा लो उसने उसे अपने बस में कर लिया है। दरअसल फोन चार्जिंग के बहाने आर माधवन अजय देवगन के घर में आते हैं और उनकी बेटी को अपने बस में कर लेते हैं। उसके बाद अजय और ज्योतिका की बेटी को अपनी उंगलियों पर नचाते हैं।

इस ट्रेलर के अंत में यह दिखाया गया है कि आर माधवन ज्योतिका और अजय की बेटी को गैस सिलेंडर पर खड़ा कर उसे आग लगाने को कहते हैं। ऐसे में क्या उसकी जान ज्योतिका और अजय बचा पाएंगे या फिर ट्विस्ट कुछ और होगा।

Shaitaan Trailer काफी थ्रिल से भरपूर

Shaitaan Trailer वाकई काफी थ्रिल से भरपूर है जिसमें अजय देवगन साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका और आर माधवन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है क्योंकि यह वाकई हॉरर और थ्रिल से भरपूर है। शैतानी शक्तियों से लड़ते हुए आखिर क्या होगा ज्योतिका और अजय का अंजाम इसे देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026