Bekaaboo की सेट पर Shalin Bhanot ने मनाया ‘गुड फ्राइडे’, बच्चों संग मस्ती करते दिखे बिग बॉस 16 फेम

Shalin Bhanot: शालीन भनोट फिलहाल फैंस के बीच में काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें वह बेकाबू की सेट पर गुड फ्राइडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यह बात सच है कि शालीन फैंस को इंप्रेस करना जानते हैं और वह चर्चा में आने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।

Shalin Bhanot: शालीन भनोट बिग बॉस 16 के बाद लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन शालीन फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह बेकाबू की सेट पर गुड फ्राइडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर मीडिया के कई सवालों का मस्ती भरे अंदाज में जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरा वीडियो।

Exit mobile version