Shalin Bhanot Video: बिग बॉस 16 में लगातार सुर्खियों में रहे शालीन भनोट शो खत्म होने के बाद भी लगातार लाइमलाइट में है। उन्होंने कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैंस के दम पर एक्टर टॉप 5 तक पहुंचे थे हालांकि वह विनर नहीं बन पाए लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस शो के जरिए शालीन ने अपनी एक पहचान बना ली और आज उन्हें लोग काफी चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि शो से बाहर निकल कर आपको कैसा महसूस हो रहा तो उन्होंने कहा ‘आजादी’। फिलहाल फैंस इस वीडियो को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
Big Boss 16 से बाहर आने के बाद क्या महसूस कर रहे हैं Shalin Bhanot, Video में किया बड़ा खुलासा
