Shama Sikandar Video: शमा सिकंदर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं और उनके पास स्टाइल की बहुत अच्छी समझ है। वह कभी भी नए ट्रेंड को आजमाने से नहीं डरती हैं और वह जो कुछ भी पहनती हैं उसमें हमेशा कमाल लगती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जहां वह अपने पति संग नजर आ रही हैं। इस दौरान शमा व्हाइट क्रॉप टॉप और पिंक पैंट में नजर आईं वहीं शमा के पति ब्लैक आउटफिट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।दोनों की एक जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही है जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
Shama Sikandar Video: पति संग हाथों में हाथ डाली नजर आईं एक्ट्रेस, खुलेआम हुईं रोमांटिक
