ग्लोइंग स्किन के लिए ये एक चीज आजमाती हैं Shanaya Kapoor, स्टारकिड ने ब्यूटी सीक्रेट बताकर हर किसी को किया हैरान

Shanaya Kapoor: अपनी ब्यूटी सीक्रेट को लेकर बात करते हुए स्टार किड ने अपनी खूबसूरती का राज बता दिया जो आप भी अपने घर में ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे इतनी ग्लोइंग स्किन की मालकिन है।

Shanaya Kapoor

Photo Credit- Google Shanaya Kapoor

Shanaya Kapoor: कुछ स्टार किड्स ऐसे हैं जो भले ही करियर में कोई हिट फिल्म अब तक न दी हो लेकिन अपने स्टाइल फैशन और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में होती है। जाहिर दौर पर इस लिस्ट में एक नाम शनाया कपूर की है जो 3 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। यह दिन निश्चित तौर पर उनके चाहने वाले के लिए खास है लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी खूबसूरती से कहर दिखाने वाली यह स्टारकिड कैसे इतनी खूबसूरत है। आखिर क्या है वह एक ब्यूटी सीक्रेट जिसका खुलासा वह खुद करती हुई नजर आई जिसे आप भी आसानी से आजमा सकते हैं।

जानिए क्या है शनाया कपूर की खूबसूरती का राज

कोरियन ग्लास स्किन को लेकर शनाया कपूर अक्सर चर्चा में होती है और तू या मैं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में जब उनसे पूछा गया तब उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर सकता है। जहां स्टारकिड अपनी ब्यूटी सीक्रेट को लेकर बात करती हुई दिखी। जब उनसे यह पूछा जाता है कि आपका स्किन इतना खूबसूरत कैसे हैं। इस पर वह मुस्कुराने लगती है और कहती है कि स्क्रीन का ध्यान रखो। वह बताती है कि वह अक्सर अपने चेहरे पर बर्फ लगाती है।

 

Shanaya Kapoor की तरह बर्फ लगाने के क्या हैं फायदे

अगर शनाया कपूर के ब्यूटी सीक्रेट की बात करें तो उन्होंने यह कह दिया कि ग्लोइंग स्किन के लिए वह चेहरे पर आइसिंग करती है। बता दे कि ऐसा करने से चेहरे और आंखों के आसपास की सूजन कम होने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे स्क्रीन में ग्लो आता है। इसके साथ ही स्किन को टाइट और फ्रेश रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे आप भी कर सकते हैं शनाया कपूर को फॉलो

वहीं रिपोर्ट्स कि अगर बात करें तो शनाया कपूर की स्किन केयर टिप्स में भरपूर पानी पीना शामिल है क्योंकि हाइड्रेटेड रहने से आपके स्क्रीन पर फ्लो आता है। वहीं धूप में निकलने से पहले वह सनस्क्रीन लगाना कभी भी नहीं भूलती है। इसके साथ ही डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां खाती है और तली चीजों से परहेज करती है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया तो वहीं तू या मैं में भी नजर आई हैं।

 

 

Exit mobile version