---Advertisement---

Student of the Year फ्रेंचाइजी से OTT पर तहलका मचाएंगी Shanaya Kapoor, आखिर क्यों करण जौहर हैं खास मेहरबान

Shanaya Kapoor: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी डेब्यू फिल्म ‘बेधड़क’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में नजर आने से पहले ही शनाया की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से ‘बेधड़क’ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 2:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:25 अपराह्न

shanaya kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shanaya Kapoor: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी डेब्यू फिल्म ‘बेधड़क’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में नजर आने से पहले ही शनाया की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से ‘बेधड़क’ को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है लेकिन इस बीच अब एक बड़ी खबर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि शनाया बहुत जल्द ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार है और खास बात यह है कि उनकी ओटीपी डेब्यू भी करण जौहर निर्देशित फिल्म ही होगी। जी हां ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस फिल्म में नजर आएंगी शनाया कपूर।

इस फिल्म में नजर आ सकती हैं शनाया कपूर

शनाया कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर अपनी बेस्ट फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ को लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स इस फिल्म के लिए काम कर रहे हैं और स्टार कास्ट के तौर पर शनाया कपूर का नाम सामने आ रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शनाया वाकई इस फिल्म में नजर आती हैं और डेब्यू से पहले ओटीटी पर तहलका मचाती हैं।

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर लगातार है बज

इस सब के बीच इतना तो साफ है कि करण जौहर शनाया कपूर पर मेहरबान हैं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘बेधड़क’ से शनाया को बॉलीवुड में डेब्यू करवाने का प्लान किया है वहीं दूसरी तरफ ओटीपी डेब्यू को लेकर भी वह गॉडफादर बन गए हैं। यही वजह है कि अपनी फिल्म शनाया कपूर को ऑफर कर चुके हैं। वहीं कुछ लोगों की माने तो ‘बेधड़क’ को लेकर अब कुछ भी खबर सामने नहीं आ रही है तो ऐसे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म शायद रोक दी गई है। हालांकि करण जौहर ने पोस्टर को शेयर कर कहा था कि वह इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं अब ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 3’ को लेकर फैंस के बीच लगातार बज बरकरार है और इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का भी इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026