---Advertisement---

Shark Tank India 4: ‘हिम्मत का काम है…’ स्पेशल चाइल्ड के लिए स्टार्टअप ने किया ऐसा काम कि नम हुई शार्क्स की आंखें, क्या Aman Gupta करेंगे डील क्लोज

Shark Tank India 4: शार्क टैंक इंडिया 4 में पहुंचे पिचर्स ने स्पेशल चाइल्ड के लिए ऐसा काम किया जिसने शख्स को हैरान कर दिया। वहीं दो सिंगल फादर की इस यूनीक बिजनेस आइडिया को क्या मिल पाएगी डील। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2025 6:29 अपराह्न

Shark Tank India 4
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India 4: शार्क टैंक इंडिया 4 में पहुंचे 2 पिचर ने सभी शार्क को इमोशनल कर दिया। आखिर ऐसा क्या था उनके पिच में जिसने शख्स के आंखों में आंसू लाने में कोई कमी नहीं रहने दी। HireForCare के लिए डील मांगने आए दो सिंगल फादर की बिजनेस की शख्स भर भर कर तारीफ कर रहे हैं लेकिन क्या उन्हें डील मिलेगी। यह देखना वाकई हर किसी के लिए दिलचस्प है। हालांकि प्रोमो वीडियो देख इतना तो तय है कि इस पिचर ने Aman Gupta सहित सभी शार्क्स को हैरान करने में कोई कमी नहीं रहने दी। इस सबके बीच आइए देखते हैं Shark Tank India 4 प्रोमो।

शार्क टैंक इंडिया 4 में पहुंचे पिचर की कहानी ने हर शार्क्स को किया इमोशनल

Shark Tank India 4 वीडियो में आप देखेंगे कि पिचर यह कहते हुए नजर आते हैं कि “अगर स्पेशल चाइल्ड किसी घर में होता है तो फ्रस्ट्रेशन का लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है।इन सब प्रॉब्लम के लिए हमने लॉन्च किया है जो कि हाउसहोल्ड को कनेक्ट करता है। सर्टिफाइड और वेरीफाइड नैनी के साथ में। उसमें से एक भी पिचर यह कहता है कि मैं सिंगल पैरंट हूं कहीं ना कहीं मैंने जो देखा है कि एक पैरेंट्स हार मान लेते हैं। वहीं दूसरा पिचर यह भी कहता है कि वह सिंगल फादर है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वहीं वीडियो में अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता एक साथ कहते हैं, “हिम्मत का काम है बॉस।”

शार्क टैंक इंडिया 4 में Aman Gupta के सवाल पर पिचर ने दिया शॉकिंग जवाब

Shark Tank India 4 में पिचर बताते हैं कि वह नैनीज के लिए मेडिकल इंश्योरेंस करवा रखे हैं। पेंशन और बोनस की भी सुविधा है। उन्हें लोन की भी फैसिलिटी मिलती है। वहीं जब Aman Gupta यह पूछते हैं कि आप अपने आप को सैलरी देते हैं। इस पर वह जवाब देते हैं कि नहीं अपनी सैलरी हम नहीं लेते हैं। अमन गुप्ता पूछते हैं तो फिर घर कैसे चलता है तो पिचर जवाब देते हैं कि अभी हमारे पास सेविंग्स है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि क्या यह डील को क्लोज कर पाते हैं क्योंकि इसने हर शार्क्स का दिल छू लिया।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026