---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: क्या एक और नए शार्क की होने वाली है एंट्री! इस हिंट को देख फैंस की बढ़ी बेचैनी

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया ने फैंस की एक्साइटमेंट एक बार फिर बढ़ा दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को एक और ट्विस्ट देकर कंफ्यूज करते नजर आए। अब लोग यह जाने के लिए बेताब है कि आखिर दो नए जज की एंट्री के बाद क्या एक और नए जज इस शो में नजर आने वाले हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 13, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 को लेकर लगातार बज बरकरार है। वहीं इस बार बिजनेस बेस्ड शो में दो नए जज की एंट्री होने वाली है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खबरें लाइमलाइट में है। इस सब के बीच शार्क बैंक टैंक जी इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर कर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब ऐसे में लोग जानने के लिए बेताब है कि क्या रितेश अग्रवाल और दीपिंदर गोयल के अलावा भी कोई नया जज शो में आने वाला है। इसे लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर बज बरकरार है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है।

क्या है यह ट्विस्ट

दरअसल शार्क टैंक इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर एक शार्क की झलक दिखाई है। ट्विस्ट यह है कि इस फोटो में शार्क बैक साइड से पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शार्क टैंक ने लिखा, “आज की ताजा खबर सूत्रों के अनुसार शार्क टैंक इंडिया को ज्वाइन करने आए हैं एक नए शार्क। जानना चाहते हैं उनका नाम एक छोटा सा संकेत। इसके बाद संकेत के तौर पर मोबाइल फोन को भी दिखाया जा रहा है। बता दें कि यह शो बहुत जल्द सोनी टीवी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि सूत्रों की माने तो शो का तीसरा सीजन अगले साल जनवरी में जारी किया जाएगा।

2 नए जज की एंट्री

गौरतलब है कि बीते दिनों यह खबर आई कि इस बार शो में जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल और ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल नजर आएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि दीपिंदर केवल दो एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। वहीं नए शार्क को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार क्रेज बरकरार है। वे शो में किस तरह इन्वेस्टमेंट करते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि इस बार भी शो में नमिता थापर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, पियूष बंसल, अमित जैन पिचर्स के साथ मोलभाव करते दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026

Leave a Comment