---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: पुराने शार्क्स के बीच नज़र आएगा ये नया चेहरा, OYO रूम्स से है गहरा नाता

Shark Tank India Season 3: सोनी लिव का पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया अपने 2 सफल सीज़न के बाद वापसी के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस साल भी शो में 6 शार्क्स नज़र आएंगे। इनमें अमन गुप्ता, अमित जैन, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह और पीयूष बंसल का नाम शामिल है। ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 30, 2023 5:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: सोनी लिव का पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया अपने 2 सफल सीज़न के बाद वापसी के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस साल भी शो में 6 शार्क्स नज़र आएंगे। इनमें अमन गुप्ता, अमित जैन, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह और पीयूष बंसल का नाम शामिल है। वहीं यह ताज़ा ख़बरों के अनुसार इन नामों के साथ अब एक और नाम जुड़ने वाला है। 

Shark Tank India Season 3 में हुई इस शार्क की एंट्री

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार OYO रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल जल्द ही साथ Shark Tank India 3 में नज़र आएंगे। इसकी जानकारी शॉर्क टैंक इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। इस वीडियो में पुराने शार्क्स नए शार्क रितेश अग्रवाल का शो में स्वागत करते दिख रहे हैं। वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है “शार्क का खुलासा!! ओयो रूम्स के संस्थापक और सीईओ, हमारे नए शार्क रितेश अग्रवाल का शार्क टैंक इंडिया में स्वागत है। अधिक रोमांचक अपडेट के लिए बने रहें! शॉर्क टैंक इंडिया सीज़न 3 जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।” 

सोनी लिव पर जल्द आएगा Shark Tank India Season 3

आपको बता दें कि शार्क टैंक इंडिया अमेरिका के पॉपुलर शो शार्क टैंक का हिंदी रूपांतरण है। शो का पहला सीज़न साल 2021 में प्रसारित हुआ था। वहीं इसका दूसरा सीज़न साल 2022 में आया था। शो के पहले दोनों ही सीज़न ने लोगों के बीच काफ़ी धमाल मचाया था। 

वहीं शार्क टैंक इंडिया के लिए रजिस्ट्रेशन इस साल जून में शुरू हुए थे अब भी जारी हैं। इसके लिए आप सोनी लिव एप पर जाकर अपने बिज़नेस आइडिया की डिटेल्स के साथ फ़ॉर्म भर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Leave a Comment