---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: इस स्टार्टअप को खरीदने के लिए पीयूष बंसल ने लगा दी बोली, आखिर क्यों आपस में ही भिड़ते नजर आए शार्क

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में पिचर्स अक्सर अपने बिजनेस आइडिया के साथ शार्क के पास आते हैं और फंडिंग की मांग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस मंच पर कंपनी बेचने का ऑफर मिलते हुए देखा है। अगर नहीं तो इस सीजन में यह भी हुआ है। दरअसल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2024 12:38 अपराह्न

Shark Tank India Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में पिचर्स अक्सर अपने बिजनेस आइडिया के साथ शार्क के पास आते हैं और फंडिंग की मांग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस मंच पर कंपनी बेचने का ऑफर मिलते हुए देखा है। अगर नहीं तो इस सीजन में यह भी हुआ है। दरअसल Shark Tank India Season 3 के मंच पर लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल को एक कंपनी कुछ इस कदर पसंद आई कि उन्होंने पूरी कंपनी ही बेचने का ऑफर दे डाला। सोशल मीडिया पर यूजर्स को झटका लगा है लेकिन वहां मौजूद शार्क भी हैरान रह गए थे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Shark Tank India Season 3 के मंच पर स्टार्टअप BeautyGPT

दरअसल Shark Tank India Season 3 के मंच पर स्टार्टअप BeautyGPT अपना प्रोडक्ट Orbo AI को लेकर आया था जो वाकई काफी दिलचस्प था। फाउंडर्स ने बताया कि अमित सिंह मनोज शिंदे और दानिश जमील ने अक्टूबर 2019 में इसकी शुरुआत की थी। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर की है जो मेकअप से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए एआई डिवाइस को बनती है। इसकी मदद से आप एक सेल्फी के जरिए कस्टमाइज्ड लुक paakrr किसी भी मेकअप को खरीदने से पहले यह देख सकते हैं कि आपको किस तरह का लुक मिलने वाला है।

Shark Tank India Season 3 बिजनेस आइडिया को सुनने के बात सभी शार्क हैरान

इस बिजनेस आइडिया को सुनने के बात सभी शार्क हैरान रह गए। यहां तक की विनीता और पीयूष ने स्टार्टअप के प्रोडक्ट का ट्रायल भी लिया। स्टार्टअप ने शार्क से 133.33 करोड रुपए के वैल्यूएशन पर 0.75 फ़ीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड रुपए के निवेश का ऑफर दिया।इस ऑफर को सुनने के बाद जहां विनीता ने कहा अगर 3 महीने में कंपनी को 12.5 करोड रुपए की टर्मशीट मिल जाती है तो वह 100 करोड रुपए के वैल्यूएशन पर एक फ़ीसदी के बदले एक करोड रुपए निवेश करने के लिए तैयार है।

पीयूष बंसल के ऑफर को सुनकर अमन के बिगड़े बोल

हालांकि पीयूष बंसल ने लोगों के दिमाग को हिला दिया जब उन्होंने पूरी कंपनी ही बेचने का ऑफर दे दिया। उन्होंने 15 करोड रुपए में 51 फ़ीसदी हिस्सेदारी के साथ इसे खरीदने का ऑफर दे डाला। हैरानी की बात यह है कि को फाउंडर्स भी कंपनी बेचने के लिए तैयार हो गए और मोलभाव शुरू हुआ। यहां तक कि कंपनी के फाउंडर्स 35 करोड़ में तैयार भी हो गए लेकिन पीयूष ने इसे स्वीकार नहीं किया। वहीं इस ऑफर को सुनने के बाद अमन ने यहां तक कह दिया कि आपने क्या धर्म और ईमान बेच लिया है। उन्होंने कहा कंपनी थोड़े बेच सकते हैं ऐसे 10 मिनट में लेकिन बाद में पिचर्स ने विनीता का ऑफर स्वीकार किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026