---Advertisement---

वेदा की अफसफलता के बाद आलिया भट्ट संग कहां पहुंची Sharvari Wagh? Alpha एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दिखाई झलक

Sharvari Wagh: शरवरी वाघ पहुंची कश्मीर, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों को दी बधाई, आइए देखते हैं कैसे चर्चा में आई हसीना और क्या है यह पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2024 11:47 पूर्वाह्न

Sharvari Wagh
Follow Us
---Advertisement---

Sharvari Wagh: मुंज्या (Munjya) जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली शरवरी वाघ हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ ‘वेदा‘ (Vedaa) फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में वह एक्शन से तो चर्चा में रही लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हुई। लेकिन इस सबके बीच अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर वह चर्चा में है जिसमें वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ दिखाई देने वाली है। इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग बेताबी है। इतना ही नहीं इस तक के बीच शरवरी पहुंच चुकी है कश्मीर (Kashmir) जहां वह अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी है। आइए देखते हैं आखिर क्यों बन रही है इस तरह की बातें।

Sharvari Wagh ने की इस तरह सुबह की शुरुआत

दरअसल शरवरी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कश्मीर से एक झलक शेयर करती हुई नजर आई है जहां वह कश्मीर की वादियों में सुबह की शुरुआत कर रही है। खिड़की के बाहर एक शानदार नजारा देखने को मिल रहा है जहां पेड़ों और ऊंचे पहाड़ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ कॉफी की झलक भी लोगों को दिखाई है। कहने में दो राय नहीं है कि यह किसी को भी लुभाने के लिए काफी है वहीं इस झलक को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा सुबह।

Sharvari Wagh और Alia Bhatt क्यों पहुंची कश्मीर

‘अल्फा’ की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ कश्मीर पहुंची है जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म के एक शेड्यूल को कंप्लीट करेंगी। बता दें कि इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म में शरवरी और आलिया भट्ट नजर आने वाली है। अनाउंसमेंट के बाद से एक अलग बज बरकरार है। दोनों हसीनाएं एक साथ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Sharvari Wagh और Alia Bhatt हुई थी रवाना

बता दे कि बीते दिन Sharvari Wagh और Alia Bhatt को स्पॉट किया गया था जहां आलिया राहा कपूर के साथ नजर आई थी। वहीं रिपोर्टर्स में कहा गया कि दोनों कश्मीर के लिए रवाना हो रही है जहां वे अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026