---Advertisement---

Vedaa: ‘मम्मी जी’ गाने में मौनी रॉय को देख ‘आज की रात’ की तमन्ना भाटिया को भूल जाएंगे आप, मदमस्त ठुमके से लूट ली महफिल

Vedaa: वेदा फिल्म के गाने में धमाल मचाती नजर आई मौनी रॉय, देखने के बाद लोगों की अटक गई निगाहें। ग्लैमरस अंदाज से छा गई यह हसीना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2024 3:16 अपराह्न

Vedaa
Follow Us
---Advertisement---

Vedaa: ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आज की रात’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है जिसमें तमन्ना भाटिया अपने किलर अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही है। लेकिन यह सब के बीच मौनी रॉय भी अपना जादू चलाने के लिए आ गई है और ‘वेदा‘ फिल्म के गाने ‘मम्मी जी’ से आप नजरे नहीं हटा पाएंगे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस गाने की वीडियो ने धूम मचा दी है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बेकाबू डांस और जबरदस्त अंदाज से इस एक्ट्रेस ने लोगों को दीवाना बना दिया है और यह डांस वीडियो फिलहाल पार्टी में थिरकने के लिए बेस्ट है। आइए देखते हैं इस वीडियो को।

ठुमके देख दिल लुटा रहे लोग

गाने में मौनी के जबरदस्त ठुमके देखने को मिल रहे हैं और निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म का गाना चर्चा में है। ‘मम्मी जी’ में एक्ट्रेस के जबरदस्त ठुमके के साथ जॉन अब्राहम का एक्शन भी इसमें तड़का लगाने का काम कर रहा है। अपने इंटेंस लुक और कलरफुल लहंगे में दिल दहला देने वाले ठुमके से वहां मौजूद भीड़ को दीवाना बना रही है। हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया है। मौनी की अदाओं का जादू वहां हर एक के चेहरे पर दिखाई दे रहा है और निश्चित तौर पर वह हंगामा मचाने में कामयाब हुई है। पतली कमरिया को फ्लॉन्ट कर वह अपने चाहने वाले को मदहोश कर गई।

मौनी रॉय की पतली कमरिया ने किया हंगामा

मौनी रॉय ने इसे शेयर कर लिखा, “चिंगारी को बाहर निकालो मम्मी जी अभी डांस फ्लोर पर धूम मचा रही है। चलो नाचो और इस लय को हावी न होने दें।” जहां तक मम्मी जी के इस गाने की बात करें तो इस गाने को प्राजक्ता शुक्रे और हिमानी कपूर ने अपनी आवाज दी है तो इसके बोल मनन भारद्वाज ने लिखे हैं। 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें मौनी रॉय के अलावा तमन्ना भाटिया और शरवरी वाघ का जादू देखने को मिलेगा। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026