Shehnaaz Gill: स्टनिंग लुक में गोला के बर्थडे में पहुंची एक्ट्रेस, हेयर स्टाइल ने खींचा लोगों का ध्यान

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ग्लैम लुक में गोला के बर्थडे पार्टी में पहुंची। इस दौरान वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल सोशल मीडिया चर्चा में रहती है। इस बीच शहनाज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में भारती सिंह के बेटे के बर्थडे पार्टी में पहुंची है। वीडियो में शहनाज ब्लैक ट्यूब टॉप और ब्लू जींस में दिख रही हैं। इस दौरान लोगों का जिस चीज ने ध्यान खींचा वह है एक्ट्रेस का हेयर स्टाइल। शॉर्ट हेयर स्टाइल को शहनाज ने रेड लिपस्टिक से खास बनाया। बता दें कि शहनाज हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह के बेटे गोला के बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। सिंपल लुक में स्टाइलिश दिखना शहनाज खूब जानती हैं और उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया।

Exit mobile version