---Advertisement---

Shehnaaz Gill को प्यार में हर बार मिला धोखा, पास्ट रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल किसी समय में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में दीवानी थी। हालांकि इस प्यार को किसी की नजर लग गई और अचानक सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए। कहा जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Shehnaaz Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल किसी समय में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में दीवानी थी। हालांकि इस प्यार को किसी की नजर लग गई और अचानक सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए। कहा जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन इस बारे में क्या सच्चाई है इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में शहनाज ने प्यार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर मानो हंगामा मच गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें प्यार में हर बार धोखा ही मिला है। एक्ट्रेस के मुंह से यह सुनना फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाली बात है। आइए जानते हैं आखिर क्या बोली शहनाज गिल।

दिल टूटने को लेकर बोलीं शहनाज

एक्ट्रेस इंटरव्यू में प्यार और रिलेशनशिप को लेकर बात करती हुई नजर आई और उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार में कई बार धोखे मिले हैं। उन्हें सामने वाले से ही रिजेक्ट होना पड़ा है। शहनाज ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी को नहीं छोड़ा बल्कि सब उन्हें छोड़ कर चले गए। जी हां, शहनाज ने कहा कि “धोखा मैंने आज तक किसी को नहीं दिया। सच कहूं तो मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया लेकिन सब ने मुझे दिया है। जो भी गया है मुझे छोड़ कर गया है। लोगों ने ही मुझे डंप किया क्योंकि जब इंसान का पता चल जाता है कि दो जगह या तीन जगह तो इंसान पीछे ही हट जाता है। धोखा देकर चले जाओ। मेरा लेकिन यह है अब आओ और जाओ, दफा हो जाओ, भाड़ में जाओ।”

सिद्धार्थ के जाने के बाद टूट गई थी शहनाज

कहने में दो राय नहीं है शहनाज अब काफी स्ट्रांग हो गई है और जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी है। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक दूसरे के करीब आए थे। लोगों ने प्यार से इन्हें सिडनाज कहना शुरू कर दिया था लेकिन कुछ ही समय के बाद सिद्धार्थ इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उनके जाने के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट चुकी थी और काफी मुश्किलों के बाद वह जिंदगी में आगे बढ़ रही है।

राघव जुयाल संग जुड़ा नाम

‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग के दौरान उनका नाम राघव जुयाल के साथ छोड़ा जा रहा था लेकिन यह महज एक अफवाह बताया जा रहा है। शहनाज हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म को लोगों ने पसंद तो नहीं किया लेकिन शहनाज के कायल हो गए। वहीं शहनाज फिलहाल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सॉन्ग ‘यार का सताया हुआ है’ की वजह से काफी लाइमलाइट बटोर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026