Shehnaaz Gill: बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस का नाम अब एक बार फिर से भारतीय क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर तमाम क्लिप वायरल हो रहे हैं जहां शहनाज गिल आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए रायपुर पहुंची। अब कहां जा रहा है की एक्ट्रेस अपने से 7 साल छोटे आरसीबी प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही है। हालांकि इसे लेकर शहनाज दिल की तरफ से फिलहाल कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा है।
क्यों Shehnaaz Gill और देवदत्त पडिक्कल की अफवाहें नहीं मान रहे फैंस
हालांकि शहनाज गिल के फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि लोगों का कहना है कि वह इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर को फॉलो भी नहीं करती हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एक्ट्रेस विराट कोहली की एक कट्टर फैन है जिसकी वजह से वह आरसीबी का मैच देखने के लिए आई और इतनी खुश है कि वह दिल खोलकर चीयर्स कर रही है। यह उनके लिए फैन मोमेंट है। ऐसे में 32 साल की शहनाज गिल का 25 साल के देवदत्त पडिक्कल के साथ नाम जुड़ना फिलहाल चर्चा में है।
आरसीबी के लिए चीयर्स कर रही शहनाज गिल आई चर्चा में
हालांकि इसे लेकर कितनी सच्चाई है इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन रेडिट पर आई इन अफवाह को देखने के बाद यूजर्स यह मान बैठे हैं। ऐसे में यूजर्स की तरफ से तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही है। रायपुर में शहनाज गिल को देखने के बाद उनकी डेटिंग अफवाहों को देखकर फैंस सपोर्ट में आए हैं। जहां कुछ फैंस इसे मानने से इनकार कर रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस इस पर फिलहाल चुप है। वहीं शहनाज गिल के वीडियो की बात करें तो आरसीबी के लिए चीयर्स कर रही एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी देखने लायक है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल इक कुड़ी में नजर आई थी जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
