सिद्धार्थ की मौत के बाद ब्रह्माकुमारी शिवानी को फॉलो कर रही हैं Shehnaaz Gill, चैट शो को लेकर कहीं ये बात

Shehnaaz Gill: यह वीडियो भी वायरल हो रहा हैं जिसमें शहनाज ब्रह्माकुमारी शिवानी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल कुर्ते में काफी ग्लैमरस नजर आई। एक्ट्रेस अब आध्यत्म को फॉलो कर रही हैं और उन्होंने इस बारे में कहा हैं कि यह उन्हें शांति देती हैं।

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल की जिंदगी पूरी तरह बदल गयी। इस शो से उन्होंने एक खास पहचान बनाई हैं और उनका स्टारडम आज देखने लायक हैं। हालांकि इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जिस सफर की उन्होंने शुरुआत की थी वह एक्टर की मौत के साथ अधूरी रह गयी। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज आध्यात्म को भी फॉलो कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज’ में ब्रह्माकुमारी शिवानी नजर आई। दोनों शो में एक बार फिर कई बात करते नजर आए। इस बारे में शहनाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे पसंदीदा @bkshivan के साथ मेरे सबसे अच्छे एपिसोड में से एक।”

Exit mobile version