---Advertisement---

‘जो भौंक रहे भौंकने दो…’ बिग बॉस से बाहर आई हिना खान और Shilpa Shinde की लड़ाई, जानें 10 साल पहले का विवाद क्यों गरमाया

Shilpa Shinde: भाभी जी घर पर है एक्ट्रेस ने इस बात को कबूल किया कि उन्होंने प्रोड्यूसर पर झूठ यौन उत्पीड़न के केस लगाए थे तो वहीं इस सब के बीच अब हिना खान द्वारा बयान देने के बाद अब अंगूरी भाभी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2026 1:08 अपराह्न

Shilpa Shinde
Follow Us
---Advertisement---

Shilpa Shinde: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का पॉडकास्ट फिलहाल विवादों में है। दरअसल भाभी जी घर पर है एक्ट्रेस ने इस दौरान खुलासा किया कि प्रोड्यूसर्स संजय कोहली पर 2016 में उन्होंने जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे वह पूरी तरह से झूठ थे। वहीं इस बवाल को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और इस सबके बीच हिना खान ने भी रिएक्ट किया है। शिल्पा शिंदे द्वारा झूठे यौन उत्पीड़न वाले खुलासे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। वहीं सब के बीच अब भाभी जी घर पर है एक्ट्रेस ने भी अपनी बात कही।

शिल्पा शिंदे विवाद के बीच हिना खान ने किया रिएक्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

दरअसल हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा कि “किसी भी बात या लड़ाई को जीतने के लिए अपने जेंडर होने का इस्तेमाल करके किसी पुरुष की छवि को बदनाम करना पूरी तरह से शर्मनाक है। इस बात से मैं स्तब्ध हूं कि किसी के करियर और सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगाए गए ऐसी झूठी हरकतों की वजह से समाज और लोग उन महिलाओं पर भी शक करने लगते हैं जो सचमुच यौन उत्पीड़न का शिकार होती है। यह असली सरवाइवर्स की लड़ाई को कमजोर करता है।”

सच बोलने के बाद ट्रोलिंग पर क्या बोली Shilpa Shinde

वहीं इस सब के बीच शिल्पा शिंदे ने भी अपना बयान जारी किया है और उन्होंने कहा यह सब पैसों के लिए नहीं था। मैं आमतौर पर कमेंट्स पढ़ती नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि फैंस मेरे लिए क्या लिखेंगे यह जो पीआर चल रहा है मुझे उन लोगों को यही कहना है कि जो बोओगे वही पाओगे जो सिचुएशन को बिना समझे लिखे जा रहे हो आपको मेरी इतनी चिंता हो रही है क्यों आप अपनी खुद की चिंता कीजिए। एक सच बोलने वाले इंसान को आप झूठ बोल रहे हो। मुझे आप लोगों की नजरों में उठना नहीं है क्योंकि मैं अपनी नजरों में उठी हुई हूं। मुझे आज भी बोलने की कोई जरूरत नहीं थी 10 साल के बाद भी मैं शो कर रही थी।

ट्रोलिंग को लेकर मुखर हुई शिल्पा शिंदे

इसके अलावा शिल्पा शिंदे ने कहा कि मुझे पता था कि यह तो आना ही था क्योंकि दुनिया कभी किसी अच्छे की तारीफ करती ही नहीं है मैं खुद उसे झूठ के साथ नहीं जी सकती थी तो जो मेरे साथ हुआ आप लोगों को नहीं पता था। मैं वह शो छोड़ चुकी थी मैं निकल चुकी थी जो इल्जाम मेरे ऊपर लगे हैं तो ऐसे में जो भौंक रहे हैं भौंकने दो क्योंकि मुझे फर्क नहीं पड़ता।

हिना खान और शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में नजर आए थे जहां दोनों की तकरार काफी ज्यादा देखने को मिली थी। जहां विनर भाभी जी घर पर है एक्ट्रेस बनी थी तो हिना फर्स्ट रनर अप बनी थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026