---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14 में धमाकेदार एक्शन से धुआं उड़ा रहे हैं शो होस्ट रोहित शेट्टी, स्टार्स ने भी बजाई तालियां

शो होस्ट रोहित शेट्टी ने Khatron Ke Khiladi 14 के सेट से कुछ शनदार तसीरें शेयर की हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि वह वहां खूब धुआं उड़ा रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 20, 2024 1:29 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: लोगों को अपने खतरनाक स्टंट्स से एंटरटेन करने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) इन दिनों खूब चर्चाओं में बना हुआ है। कंटेस्टेंटट्स आए दिन शो के सेट से नई-नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इसी तरह शो होस्ट रोहित शेट्टी भी शो के शूट और सेट की कई लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रहे। यहीं इस बार तो उन्होंने ऐसी धुंआधार तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी।

Khatron Ke Khiladi 14 में अपने एक्शन से धुआं उड़ा रहे हैं रोहित शेट्टी

शो होस्ट रोहित शेट्टी कई सालों से शो को होस्ट कर रहे हैं और वह शो को होस्ट ही नहीं करते बल्कि, वह तो खुद कंटेस्टेंट की तरह कई खतरों से भी खेलते हैं। और इस बार उन्होंने कुछ ऐसी ही शनदार तस्वीरें शेयर कि हैं जिससे यह साफ हो रहा है कि वह भी बाकी कंटेस्टेंट की तरह खतरों से खेल रहे हैं। रोहित शेट्टी अपनी इन तस्वीरों में जलती गाड़ी के सामने खड़े हुए और स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें देख स्टार्स ने भी बजाई तालियां

इसी के साथ आपको बता दें, रोहित शेट्टी के इस धमाकेदार एक्शन को देख उनके फैंस ही नहीं कई बड़े-बड़े स्टार्स भी इम्प्रेस हो गए हैं और तालियां मारते दिखे। उदय टिकेकर ने रोहित शेट्टी को सराहा और तालियां बजाती एमोजी कमेंट में शेयर की। यही नहीं कुम कुम भाग्य फेम एक्टर अर्जित तनेजा ने भी एक्टर की तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाली एमोजी शेयर की।

शो से एविक्ट हो चुके हैं 3 खिलाड़ी

इसी के साथ आपको बता दें, अभी तक शो में कुल 3 एलिमिनेशन हो चुके हैं, जिससे 3 खिलाड़ी जैसे, टीवी की भाभी जी उर्फ शिल्पा शिंदे, टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा शो के पहले दो हफ्ते में ही एविक्ट हो गई थी। यहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि अनुपमा एक्टर आशीष मेहरोत्रा भी शो से एलिमिनेट हो चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026