---Advertisement---

IND vs PAK मैच में भारत की जीत देख खुशी से झूम उठे Shraddha Kapoor, Ananya Panday और Sidharth Malhotra समेत ये बॉलीवुड सितारे

IND vs PAK के मैच में भारत की जीत देख Shraddha Kapoor, Ananya Panday और Sidharth Malhotra समेत कई बॉलीवुड सितारे भी खुशी से झूम उठे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 10, 2024 1:00 अपराह्न

IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK : भारत ने रविवार को खेले टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में पाकिस्तान को हरा कर भारतीय फैंस को खुश कर दिया है। बता दें टीम इंडिया ने इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को केवल 6 रनों से मात दी है। यहीं टीम इंडिया की इस शानदार जीत की हर कोई खुशी मना रहा है और उनकी तारीफें कर रहा है। इसी के साथ आपको बता दें केवल आम नागरिक ही नहीं भारत की इस जीत से बॉलीवुड सितारे जैसे श्रद्धा कपूर, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन समेत कई बड़े सितारे काफी ज्यादा खुश हैं।

IND vs PAK में भारत की जीत देख खुशी मनाते दिखे बॉलीवुड सेलिब्रिटी

चलिए जानते हैं इन सेलिब्रिटीज ने अपनी खुशी कैसे जाहिर की है और कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है।

श्रद्धा कपूर ने ऐसे जाहिर की खुशी

इंडिया vs पाकिस्तान में भारत की जीत से खुश होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर डाली और लिखा “इतनी खुशी हो रही है जैसे 2-3 विकेट मैंने भी ले ली है।” एक्ट्रेस की इस स्टोरी से यह साफ हो रहा है कि वह इंडिया की जीत से काफी ज्यादा खुश हैं।

टीम इंडिया को सराहते दिखे कार्तिक

मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी टीम इंडिया की जीत के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी पर टीवी की फोटो पोस्ट की और लिखा “चैंपियन बनेगा टीम इंडिया, क्या जीत है फायर इमोजी।

टीम इंडिया पर दिल हार बैठी अनन्या

एक्ट्रेस अनन्या पांडे तो भारत की जीत से इतनी ज्यादा खुश हुई के अपना दिल ही हार बैठीं। एक्ट्रेस ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया की फोटो डाली और लिखा #मूड इंडियन फ्लैग और हाथों से बना हार्ट।

भारतीय टीम को सराहते दिखे सिद्धार्थ

इसी तरह बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इंडिया की जीत के बाद भारतीय टीम को सराहा और स्टोरी पोस्ट कर लिखा “क्या जीत है #टीमइंडिया #हैप्पीसंडे।”

टीम इंडिया की जीत देख झूम उठे वरुण धवन

वरुण धवन भी इस लिस्ट में  शामिल हैं और उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भारत के जीत की खुशी जाहिर की और लिखा “क्या मैच था, क्या परफॉर्मेंस थी टीम इंडिया जय हिंद।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026