चिकनकारी कुर्ती में नजर आईं Shraddha Kapoor, सिंपल लुक के लिए आप भी इस तरह से करें स्टाइल

Shraddha Kapoor Video: श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाली हैं। इस बीच बीते दिन इस फिल्म का गाना रिलीज हुआ जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सिंपल लुक में स्पॉट हुईं जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस स्काई ब्लू कलर की चिकनकारी कुर्ती में नजर आई। नोमेकअप लुक को सिंपल रखते हुए उन्होंने सिर्फ एक छोटी इयररिंग्स में नजर आ रही है। इस कुर्ती के साथ उन्होंने ब्लू जींस को पेयर किया है। आप भी इस सिंपल लुक में स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

Exit mobile version