---Advertisement---

Stree 2 Teaser: लो भाई एक बार फिर आतंक काटने लौट आई स्त्री, सस्पेंस, एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरपूर है फिल्म का टीज़र

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की फिल्म Stree 2 Teaser रिलीज़ कर दिया गया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 1:56 अपराह्न

Stree 2 Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की धमाकेदार फिल्म स्त्री के पार्ट 1 ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था। यहीं अब फिल्म के पार्ट 2 का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे बीते कुछ दिनों से लेटेस्ट फिल्म मुंज्या के खत्म होने के बाद बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा था। यहीं अब इसे सोशल मीडिया पर भी रिलीज़ कर दिया गया है। चलिए अब टीज़र पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं ये आखिर कैसा है।

रिलीज़ हुआ Stree 2 Teaser

हाल में मैडॉक फिल्म्स, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव द्वारा सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। यही नहीं मेकर्स ने फिल्म का टीज़र पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा “इस बार चंदेरी में आज़ादी के दिन होगा आतंक।”

कैसा है फिल्म का टीज़र?

फिल्म के टीज़र की शुरुआत गांव चंदेरी में बनी हुई स्त्री की मूर्ति से होती है जिसके नीचे लिखा हुआ है “ओ स्त्री रक्षा करना” और लोग उसपर दूध चढ़ाते हैं। जिस स्त्री से गांव वासी डरा करते थे अब वही स्त्री उनकी रक्षक बन गई है लेकिन, जैसे ही टीज़र आगे बढ़ा तो पूरी कहानी ही बदल गई। यहीं दूसरे सीन में दिखाया गया कि राजकुमार राव और बाकी गांव वाले किसी चीज को हैरानी से देख रहे हैं और कहते हैं “जे तो आ गई सच में।” इसी के साथ आपको बता दें फिल्म का पहला टीज़र काफी ज्यादा अच्छा और धांसू लग रहा है।

सस्पेंस, एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरपूर है टीज़र

इसी के साथ आपको बता दें फिल्म के टीज़र में हॉरर कॉमेडी को ही नहीं बल्कि सस्पेंस, एंटरटेनमेंट और ड्रामे को भी काफी अच्छे से दिखाया गया है। टीज़र में सस्पेंस तो इतना है कि आगे की कहानी का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता। यही नहीं फिल्म में ड्रामा भी काफी ज्यादा है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

कब रिलीज़ होगी फिल्म

अगर बात की जाए कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को बड़े पर्दे पर कब रिलीज़ किया जाएगा तो, बता दें स्त्री 2 को बड़े पर्दे पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026