---Advertisement---

उड़ी मौत की अफवाहें तो टूटा Shreyas Talpade का दिल! बिफरे एक्टर ने सच्चाई बताकर हेटर्स को जड़ा तमाचा

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े को लेकर मौत की खबरें जब सोशल मीडिया पर आई तो लोगों को झटका लगा लेकिन अब खुद एक्टर ने सामने आकर सच्चाई बताई है और हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Shreyas Talpade
Follow Us
---Advertisement---

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े वह नाम है जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। साल की शुरुआत में ‘वेलकम टू द जंगल’ शूटिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरें फैल गई। इस बार एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया और बताया कि खबर से कैसे उनकी फैमिली प्रभावित हुई है। उन्होंने नोट के साथ फैंस को शुक्रिया अदा किया तो अफ़वाह फैलाने वाले लोगों को ट्रोल करते नजर आए। आइए जानते हैं क्या कहा एक्टर ने।

एक्टर ने कहा ‘मैं जिंदा हूं’

एक्टर ने कहा, “मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, खुश हूं और हेल्दी हूं। मुझे उस पोस्ट के बारे में पता चला जिसमें मेरी मौत का दावा किया जा रहा था। मैं समझता हूं कि ह्यूमर को लेकर अपनी एक जरूरत है पर जब इसका गलत इस्तेमाल किया जाता है तो इससे नुकसान पहुंच सकता है। इसे किसी ने मजाक के तौर पर शुरू किया था, अब उससे सभी टेंशन में आ गए हैं। उन लोगों के इमोशन के साथ खेला जा रहा है जो मेरी परवाह करते हैं, खासतौर पर मेरी फैमिली।”

इस तरह की खबरें रोक दें

उन्होंने कहा, “मेरी छोटी बच्ची जो हर दिन स्कूल जाती है, वो मेरी सेहत को लेकर परेशान है और लगातार सवाल करती है और जानना चाहती है कि मैं ठीक हूं। इस झूठी खबर ने उसे और डरा दिया है, वो स्कूल टीचर्स और दोस्तों से और ज्यादा सवाल करने लगी है। जो लोग मेरी मौत को लेकर उड़ी खबरों को आगे बढ़ा रहे हैं, वो इसे रोक दें और इससे पड़ने वाले असर के बारे में सोचें।”

कुछ लोगों को है मेरी फिक्र

एक्टर ने कहा, “कुछ लोग वास्तव में मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं और हास्य को इस तरह से यूज करते हुए देखना दिल दुखाने वाला है। जिस शख्स को टारगेट किया जा रहा है वो तो इससे प्रभावित होता ही है साथ में वो लोग भी जो उससे जुड़े हैं, जैसे फैमिली और खासतौर पर छोटे बच्चे जो इस स्थिति को पूरी तरह समझ भी नहीं पा रहे हैं, कृप्या इसे रोक दें। ऐसा किसी के साथ ना करें, मैं नहीं चाहता कि ये आपके साथ हो तो प्लीज सेंसिटिव बनिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026