---Advertisement---

Shreyas Talpade हुए AstraZeneca विवाद में शामिल, हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बारे में की खुलकर बात

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े ने कोरोना वैक्सीन और अपनी हार्ट अटैक को लेकर कुछ ऐसा जो है चर्चा में, एक्टर ने कहा कि कर रहा हूं रिसर्च सबूत मिलने पर करूंगा खुलासा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 12:23 अपराह्न

Shreyas Talpade
Follow Us
---Advertisement---

Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेयस तलपड़े बीते साल अचानक बेचैनी की समस्या के बाद अस्पताल पहुंचे थे। तब उन्हें पता चला था कि वह हार्ट अटैक के शिकार हुए हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस को झटका लगा था कि अचानक कैसे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में एक्टर की एंजियोप्लास्टी करवाई गई फिलहाल एक्टर ठीक है। अपने दवाई के साथ-साथ सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं लेकिन इस सबके बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी विवाद में वह शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह इस बात को नकार नहीं सकते कि एस्ट्रेजनेका कोरोना वैक्सीन की वजह से उन्हें थकावट महसूस हुई थी। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रहे हैं।

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आई थकावट

कोरोना वैक्सीन के बारे में बात करते हुए श्रेयस ने यह कहा कि यह बात सच है कि वैक्सीन लेने के बाद से मुझे थकावट महसूस हुई थी। ऐसे में हमें यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आखिर वैक्सीन ने हमारे बॉडी पर क्या असर किया है। शरीर के अंदर जाने पर उसका क्या असर हो रहा है इस सब के बारे में मुझे शोध करने की जरूरत है। जब तक कि मुझे कोई सबूत नहीं मिल जाते मैं कुछ भी नहीं कहूंगा। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वैक्सीन लेने के बाद ही मुझे थकावट आई थी। इस बात में इनकार भी नहीं कर सकता कि इसका हार्ट अटैक से कोई लेना-देना नहीं है।

सेहत का खास ख्याल रखते हैं श्रेयस तलपड़े

श्रेयस तलपड़े ने मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी सेहत का काफी ख्याल रखते हैं। वह महीने में एक या दो बार ही ड्रिंक लेते हैं वह भी सीमित मात्रा में। वह तंबाकू का सेवन नहीं करते हैं। हां, यह बात सच है कि उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल थोड़ा बहुत हाई रहता है लेकिन डॉक्टर के अनुसार यह आजकल नार्मल है। एक्टर इसके लिए काफी खास ख्याल भी रखते हैं। श्रेयस ने कहा कि मुझे डायबिटीज नहीं है और ना ही ब्लड प्रेशर की समस्या है। इतना सब होने के बावजूद आखिर कैसे हार्ट अटैक आ गया यह सोचने वाली बात है क्योंकि शायद इतनी सावधानी तो आजकल के समय में कोई भी नहीं बरतें।

श्रेयस तलपड़े कर रहे हैं वैक्सीन पर शोध

गौरतलब है कि कोविशील्ड बनाने वाली ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्रेजनेका ने बीते दिन कोर्ट में इस बात का खुलासा किया कि उनकी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के साथ थ्रोम्बोसिस (TTS) हो सकती है। भारत में भी काफी लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई गई थी और इसका निर्माण पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया था। ऐसे में इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर आज की तरह हलचल मच गई और अब बॉलीवुड एक्टर ने कहा है कि वह इस पर शोध कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026