---Advertisement---

Health Tips: Heart Attack की बीमारी में रामबाण का इलाज करेगी ये दवाई, कीमत और असर दोनों हैं लाजवाब

Health Tips: कोलोचिसाइन दवाई का सेवन करने से दिल से संबधित परेशानियां हो सकती हैं 30 फीसदी तक कम। हार्ट अटैक जैसी बीमारी के पीड़ित होंगे कम।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 17, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बढ़ती हुई उम्र के साथ लोगों में कई प्रकार की बीमारियां देखने को मिलती है। उन्हीं बीमारियों में से हार्ट अटैक एक आम बीमारी है। बदलते हुए लाइफस्टाइल और तनावपूर्ण जिंदगी के चलते हार्ट अटैक की बीमारी हर दूसरे इंसान में देखने को मिलती है। कोविड के बाद से इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में काफी तेजी देखने को मिली है। हाल‌ ही में यूएस एफडीए ने एक प्रशिक्षण के दौरान एक कोलोचिसाइन नाम की दवाई का उत्पादन किया है जो हार्ट से संबंधित सभी परेशानियों को करीब 30 प्रतिशत तक कम कर सकता है। यह दवाई कई सारी हार्ट संबंधित परेशानी जैसे हार्ट अटैक, बाइपास सर्जरी, एंजाइना और कोरोना हार्ट डिजीज में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

जानें‌ क्या है कोलोचिसाइन दवाई

कोलोचिसाइन दवाई को दिल से संबंधित परेशानी में मरीजों के द्वारा इस्तेमाल करने के लिए मेडिकल विभाग ने अनुमति दे दी है। एम्स हॉस्पिटल के प्रो.डॉ.राजीव नारंग ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जिन भी मरीजों को हार्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की तकलीफ है वह इस दवाई का आसानी से सेवन‌ कर सकते हैं। यदि कोई मरीज जिसे पहले हार्ट अटैक आ चुका है या फिर उसके हार्ट का किसी तरह का कोई ऑपरेशन हुआ हो , उनके लिए यह दवाई बहुत रामबाण की तरह काम करेगी। इसके अलावा पैरों में हो रही सूजन भी इस दवाई के उपयोग से कम होती है। इस दवाई का सेवन डॉक्टर की अनुमति के बाद भी ले सकते हैं। यह दवाई आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर्स में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। इस दवाई का एक डिब्बा 100 रुपए के आसपास मिलता है।

सेहत पर दें खास ध्यान

डॉ अजित जैन ,कार्डियोलॉजी विभाग, राजीव गांधी अस्पताल में काम करते हैं। उनका कहना है कि सभी लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। बदलते हुए लाइफस्टाइल और खान-पान के चक्कर में लोगों में इस तरह दिल की समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। लोग अपने स्वास्थ्य को हल्के और नजरअंदाज करते हैं जिस वजह से आगे जाकर काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। 45 की उम्र के बाद सभी लोगों को हर रोज अपना ब्लड प्रेशर, शुगर और शरीर का चेकअप कराते रहना चाहिए।

हार्ट अटैक बीमारी से लाखों लोग पीड़ित

हर 10 में 6 लोगों को हार्ट की दिक्कत हो सकती हैं। दिल से संबंधित कई सारी परेशानी होने के बावजूद सबसे ज्यादा लोगों में हार्ट अटैक देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा कोरोना के बाद से इस यह बीमारी काफी लोगों में देखने को मिली है। कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट का मानना है कि हार्ट अटैक की बढ़ती बीमारी की मुख्य वजह दिल की नलिकाएं जो ब्लड को शरीर के सभी भागों तक पहुंचाती है। उन नलिकाओं में खून के धक्के बने शुरू हो जाते हैं, जो हार्ट में खून को सही तरह से नहीं जाने देती हैं और हार्ट अटैक की समस्या देखने को मिलती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026