---Advertisement---

Shweta Tiwari के घर में कैसे घुस गया कॉकरोच जिसने किया हंगामा, एक्ट्रेस ने FDA के कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

Shweta Tiwari: ग्रॉसरी के बदले साथ में घर में घुसा कॉकरोच तो एक्ट्रेस ने एफडीए कमिश्नर को टैग करते हुए ध्यान देने की बात की है। सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गई है। जानिए क्या है पूरा मामला जो फिलहाल सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2026 3:40 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: क्या आजकल फूड डिलीवरी एप्स गंदगी का ख्याल नहीं रखते हैं तभी तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए न्याय की गुहार लगाई है। जहां कथित तौर पर श्वेता तिवारी कहती नजर आती है कि ऑर्डर के साथ उनके घर में कॉकरोच भी घुस गया है। दरअसल उन्होंने वीडियो में दिखाया कि इन्स्टामार्ट से रेड बुल आर्डर किया था लेकिन जब यह आया तो उसके साथ कॉकरोच भी घर में घूमने लगा इसके साथ ही श्वेता तिवारी ने एफडीए के कमिश्नर को इस मामले में जांच करने के लिए कहा है। वायरल वीडियो में क्या हुआ है।

घर में आया कॉकरोच तो स्तब्ध रह गई श्वेता तिवारी

इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्वेता तिवारी ने वीडियो को शेयर किया जहां उन्होंने कहा कि “इन्स्टामार्ट से यह मंगाई रेड बुल और इस रेड बुल के साथ हमारे घर में कॉकरोच भी आया। कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।” देखा जा सकता है कि कैसे कॉकरोच सोफे पर नजर आ रहा है। इस सबके बीच उन्होंने एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंडे, स्विग्गी इंडिया, डिलीवरी पार्टनर को टैग करते हुए इस मामले पर ध्यान देने की बात की है। दरअसल एफडीए कमिश्नर फूड क्वालिटी को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार चर्चा में है जहां सफाई और क्वालिटी की जांच की जा रही है।

एफडीए अधिकारी से क्या बोली Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी ने इस वीडियो में कहा, “क्या हमें तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए मुंडे जी यह यहां पर इन्स्टामार्ट से हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। कहां है ध्यान दीजिए।” बीते लंबे समय से तुकाराम मुंडे फूड सेफ्टी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं जहां लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो इसका काफी ख्याल रखा जा रहा है। वहीं इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जहां तक वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी फिलहाल प्राइम वीडियो के शो द ट्रेटर्स 2 में नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026