---Advertisement---

Janhvi Kapoor को लेकर Sidharth Malhotra को ट्रोल करने वालों को मिला करारा जवाब! प्रेग्नेंट Kiara Advani संग इस हाल में आए नजर

Sidharth Malhotra Kiara Advani: जाह्नवी कपूर के साथ फोटोज देखने के बाद जो लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा को ट्रोल कर रहे थे उन्हें जवाब मिला है क्योंकि कियारा आडवाणी के साथ उन्हें स्पॉट किया गया। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2025 7:05 अपराह्न

Sidharth Malhotra Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी बहुत जल्द अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। निश्चित तौर पर कपल पर लोगों की नजरें बनी हुई है। बीते दिन जाह्नवी कपूर के साथ जब Sidharth Malhotra की फोटोज वायरल हुई तो कुछ लोग ट्रोल भी करने लगे। हालांकि अब हेटर्स को अपने अंदाज में करारा जवाब मिल गया है क्योंकि प्रेगनेंट वाइफ को जिस तरह से संभालते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए हैं। वह उन्हें एक परफेक्ट हसबैंड का टैग देने के लिए काफी है। वीडियो देख चाहने वाले कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

आखिर कहां दिखे Sidharth Malhotra Kiara Advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा kiara Advani के इस वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि होने वाले पेरेंट्स डॉक्टर के पास पहुंचे हैं। इस दौरान प्रेग्नेंट कियारा की झलक भी दिखाई गई है। पहले गाड़ी से Sidharth Malhotra उतरते हैं और उसके बाद दिखाई देती हैं कियारा आडवाणी जो पिंक टॉप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में नजर आती है। दोनों की यह झलक निश्चित तौर पर उनके फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो को देखने के बाद फैंस क्यूट कप और नजरे उतारते हुए नजर आ रहे हैं और वे चर्चा में आ गए।

Sidharth Malhotra Kiara Advani को देख होगी हेटर्स को हैरानी

सिद्धार्थ मल्होत्रा को काफी ट्रोल किया जा रहा था क्योंकि परम सुंदरी के सेट से जाह्नवी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें Sidharth Malhotra स्कूटी सीखा रहे थे। अपनी प्रेगनेंट वाइफ को छोड़ वह जाह्नवी कपूर के साथ दिखे लेकिन अब वीडियो ने सनसनी मचा दी जो कथित तौर पर अस्पताल के बाहर की बताई जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की पाइपलाइन में जाह्नवी कपूर के साथ परम सुंदरी है। वहीं रणवीर सिंह है डॉन 3 से कियारा आडवाणी को रिप्लेस करने की भी खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026