---Advertisement---

Sidhu Moosewala: लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे को विदेश से लाया गया भारत, क्या इस हत्याकांड में खुलेंगे नए राज

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक सचिन को अजरबैजान ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 1:49 अपराह्न | Updated: अगस्त 1, 2023 2:24 अपराह्न

Sidhu Moosewala
Follow Us
---Advertisement---

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक सचिन को अजरबैजान से भारत लाया गया है और अब उनसे पूछताछ की जाएगी। कहा जा रहा कि शायद इस पूछताछ के बाद केस में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सचिन पर अपनी नजर बनाई हुई है। वहीं लोग भी काफी खुश हैं कि आखिरकार एक और आरोपी पकड़ा गया।

अजरबैजान फरार हो गया था सचिन

मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू की हत्याकांड से पहले ही सचिन दिल्ली से अजरबैजान फरार हो गया था। इस दौरान वह फर्जी पासपोर्ट से भारत से रवाना हुआ था लेकिन पुलिस की लंबी हाथ से वह बच नहीं सका। उसे अज़रबैजान से ही गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो सचिन बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गैंग में अहम भूमिका निभा रहे थे और यह फिरौती वसूलने का काम करता था। वहीं अब पुलिस के काले चिट्ठे को खोलने के लिए तैयार हैं। अभी खबर सामने आई है कि सचिन सिद्दू मूसेवाला की हत्या से पहले ही वह अजरबैजान के लिए भाग गया था।

सिद्दू मूसेवाला पर चलाई गई थी गोलियां

बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके पोस्टपार्टम में गोलियों के 24 निशान मिले थे। उनकी गाड़ी को घेरकर हत्यारों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी जब तक सिद्धू में दम नहीं तोड़ दिया। वहीं बताया गया कि यह शूटिंग कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के लोग थे और तबसे पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है। वहीं सचिन की गिरफ्तारी से और इस मामले में राज खुलेंगे।

फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं सिद्दू मूसेवाला

बता दे कि पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके चले जाने के बाद भी लोग उन्हें खूब याद करते हैं। इतना ही नहीं उनके गाने आज भी रिलीज हो रहे हैं जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। पंजाबी सिंगर भले ही दुनिया को छोड़ कर चले गए हो लेकिन वह फैंस के दिलों में हमेशा याद रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026