---Advertisement---

Salman Khan की Sikandar Trailer ने 24 घंटे से कम में बटोर लिए इतने व्यूज! क्या Eid रिलीज के बाद सिकंदर बन पाएगी उनकी सबसे बड़ी ओपनर

Sikandar: सलमान खान की सिकंदर क्या ओपनिंग दिन पर टाइगर 3 के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी। आइए जानते हैं क्यों सलमान खान की सिकंदर की हर तरफ हो रही है चर्चा और कैसे फैंस के बीच ट्रेंड कर रहे हैं भाईजान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2025 2:41 अपराह्न | Updated: मार्च 24, 2025 10:03 अपराह्न

Sikandar
Follow Us
---Advertisement---

Sikandar: Salman Khan ईद पर सिकंदर से पूरी तरह से धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर लोग जबरदस्त एक्साइटेड हो गए हैं जब इसका ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया है। लगभग 18 घंटे में इसने व्यूज के मामले में एक रिकॉर्ड कायम कर लिया लेकिन क्या यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी। क्या इसे उस तरह से प्रतिक्रिया मिल पाएगी जैसे टाइगर 3 को ओपनिंग डे पर मिली थी। सलमान खान की Sikandar को लेकर क्रेज तो काफी देखा जा रहा है लेकिन रिलीज के बाद क्या फैंस इस पर और प्यार लुटाएगी।

Salman Khan की सिकंदर ट्रेलर ने बटोर लिए इतने व्यूज

जहां तक बात करें सलमान खान रश्मिका मंदाना की ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म Sikandar Trailer की तो करीब 20 घंटे के भीतर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें आगे फेर बदल हो सकती है। 3 मिनट 30 सेकंड के इस वीडियो में एक से बढ़कर एक धमाकेदार डायलॉग है जो Salman Khan के फैंस को क्रेजी बना देने के लिए काफी है। साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर ईद के मौके पर निश्चित तौर पर फैंस के लिए तोहफा है लेकिन क्या यह सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी।

क्या Tiger 3 के रिकॉर्ड को Salman Khan की Sikandar करेगी ध्वस्त

बात करें सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म की तो 2023 में दिवाली के मौके पर Tiger 3 रिलीज हुई थी जिनकी कमाई ओपनिंग दिन पर 43 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके बाद ईद 2019 के मौके पर भारत आई थी जिसने 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब ऐसे में क्या इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़कर ईद 2025 के मौके पर Salman Khan के क्रेज़ी फैंस किस कदर प्यार दिखाते हैं।

हालांकि इस सबसे हटके bollywoodlife.com की एक रिपोर्ट की माने तो सलमान खान की Sikandar 40 करोड़ के आसपास की ओपनिंग कर सकती है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026