---Advertisement---

Singham Again: हाथ में बंदूक लेकर सुनामी मचाने आए ACP सत्या, टाइगर के इंटेंस लुक को देख फैंस हुए बेताब

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में ऑफीशियली टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो चुकी है। उनके फर्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है। टाइगर को देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म को लेकर लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर टाइगर ट्रेंड पर हैं। गणपत से पहले फैंस को एक और ट्रीट मिला है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 7:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Singham Again: रोहित शेट्टी की यूनिवर्स कॉप ‘सिंघम अगेन‘ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म से जब दीपिका पादुकोण के लुक को जारी किया गया तो शक्ति शेट्टी के किरदार में उन्हें देखने के लिए फैंस की बेचैनी बढ़ गई। वहीं अब लोगों की एक्साइटमेंट एक बार फिर अलग लेवल पर है क्योंकि एसीपी सत्या आ चुके हैं अपने अंदाज में टशन दिखाने। जी हां, एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। इंटेंस लुक को शेयर करते हुए न सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि रोहित शेट्टी भी कुछ ऐसा कह गए जिसके बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

रणवीर सिंह की एक्साईटमेंट

पिछले कुछ समय से यह खबर चर्चा में रही है कि टाइगर श्रॉफ भी सिंघम अगेन का पार्ट होंगे लेकिन इस बारे में अब ऑफीशियली जानकारी सामने आ गई है। न सिर्फ जानकारी बल्कि फिल्म से उनका इंटेंस लुक भी शेयर किया गया है जो वाकई काफी अलग और जबरदस्त है। एसीपी सत्या के किरदार में टाइगर श्रॉफ को देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, “वह सत्य है वह अमर है विशेष कार्य बल अधिकारी एसीपी सत्या ड्यूटी के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं। टीम में आपका स्वागत है द स्पेशल वन टाइगर फिमॉन श्रॉफ।”

अजय ने कहीं ये बात

वहीं रोहित शेट्टी और अजय देवगन भी टाइगर के लुक को शेयर करते हुए नजर आए। अजय देवगन ने इसे शेयर करते हुए कहा, “दस्ता अब और मजबूत हो गया है। एसीपी सत्या का टीम में स्वागत है।” वहीं टाइगर श्रॉफ के लुक को शेयर कर रोहित ने कहा कि टीम और मजबूत हो गया है। एसीपी सत्या का टीम में स्वागत है। टाइगर श्रॉफ भी अपने लुक को शेयर करते हुए रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

लुक को देख फैंस एक्साइटेड

जहां तक टाइगर के लुक की बात करें तो यह वाकई काफी जबरदस्त है। पहली तस्वीर में टाइगर के फेस को रिवील किया गया है वहीं वह हाथ में पुलिस की बेल्ट लिए हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर की बात करें तो वह शर्टलेस होकर अपने दोनों हाथों में बंदूक पड़कर फैंस को बेचैन कर रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में ब्लैक सैंडो और कार्गो पैंट में चश्मा लगाकर टाइगर अपना स्वैग दिखा रहे हैं। उनके पीछे कार है और आग जल रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर टाइगर चर्चा में आ गए हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण का लुक रिवील किया जा चुका है जिसमें वह शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment