Singham Again Title Track: भयंकर goosebumps! Ajay Devgn के गाने में संस्कृत लिरिक्स है कमाल, यूजर बोला- ’50 बार सुन चुका हूं…’

Singham Again Title Track: सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक किया गया जारी जिसे देखने के बाद लोगों के बीच हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Singham Again Title Track

Singham Again Title Track (Credit- Youtube Grab)

Singham Again Title Track: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ (Singham Again) फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया गया। अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म से गाना देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह गाना निश्चित तौर पर फैंस के दिलों को जीतने के लिए काफी है। इस गाने का खुमार सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। वहीं लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि मेकर्स ने इस टाइटल ट्रैक को काफी अलग बनाने की कोशिश की है जिसमें संस्कृत के लिरिक्स ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस गाने में खास जो है चर्चा में और क्या कह रहे हैं यूजर्स।

Ajay Devgn का Singham Again Title Track क्यों है स्पेशल

https://youtu.be/wXKNkCHwOVk
Credit- SAREGAMA Music

सिंघम अगेन टाइटल ट्रैक 2 मिनट 5 सेकंड का है जो काफी जबरदस्त है और इसे सुनने के बाद निश्चित तौर पर आप भी जुनूनी हो जाएंगे ।Swanand Kirkire के लिरिक्स और संतोष वैंकेय की आवाज इसे और भी खास बनाने के लिए काफी है। मेकर्स ने हिंदी लिरिक्स के साथ संस्कृत का इस्तेमाल किया है जो इस गाने को और भी स्पेशल टच देने के लिए बेस्ट है और यही वजह है कि इस गाने को लेकर लोगों पर अलग लेवल का जुनून देखा जा रहा है।

Singham Again Title Track सुनकर क्या है यूजर्स का कहना

https://twitter.com/KholwalSanju/status/1850333752788136261
https://twitter.com/KholwalSanju/status/1850349555595739609
https://twitter.com/FilmyNe21236998/status/1850358725636153681
https://twitter.com/iamrvchauhan/status/1850414045154914319

‘सिंघम अगेन’ टाइटल ट्रैक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “बहुत कमाल की संस्कृत यूज की गई है। 50 बार सुन चुका हूं जब से आया है।” वही एक यूजर ने लिखा सिंघम अगेन टाइटल ट्रैक फायर है तो एक ने लिखा हर पाप का संघार कर सिंघम।

Singham Again की बॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 3 से क्लेश

जहां तक सिंघम अगेन फिल्म की बात करें तो यह 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है जिसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर होने वाली हैं  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) से। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version