---Advertisement---

थप्पड़ कांड के बाद भाई विशाल को Bigg Boss OTT 3 में भेजकर पछता रही है बहन, रोते हुए बयां किया दुख

विशाल पांडे की बहन नेहा का इंटरव्यू सामने आया है जिसमें, वह अपने भाई को Bigg Boss OTT 3 में भेजने और उसके लिए कुछ न कर पाने पर पछताती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 9, 2024 2:01 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बीते कुछ दिनों से Bigg Boss OTT 3 काफी ज्यादा विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल जब से यूट्यूबर अरमान मलिक ने विशाल पांडे के थप्पड़ मारा है तब से ही इंटरनेट की दुनियां में सुनामी आ गई है। हर कोई शो के रूल्स और अरमान की इस हरकत के खिलाफ अपनी आवाज उठाता नजर आ रहा है। यहीं बता दें अब विशाल की बहन नेहा पांडे आ एक रीसेंट इंटरव्यू वीडियो समाने आया है जिसमें, वह थप्पड़ कांड पर गुस्सा होती और भाई को शो में भेजने के फैसले पर पछताती दिखीं। चलिए उनके इस इंटरव्यू पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि, उन्होंने आखिर क्या कहा।

Bigg Boss OTT 3 में भाई विशाल को भेज पछताई बहन

हाले में विशाल पांडे की बहन का एक इंटरव्यू वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। pinkvilla से बातचीत के दौरान जब विशाल की बहन नेहा से पूछा गया “जब विशाल शो में जा रहा था उसने आपसे तो पूछा ही होगा क्या अब आपको अपने फैसले पर पछतावा होता है” इसके जवाब में वह कहती हैं “जब वो शो में जा रहा था तब मैंने उसे बोला था कि, सोच ले वहां बहुत कुछ होता है तू कर पाएगा न” यहीं वह आगे इसका जवाब देते हुए भावुक हो जाती हैं और कहती हैं “मुझे और मेरी फैमली को इतना ज्यादा रिग्रेट हो रहा है न कि मैं आपको बता नहीं सकती काश हम उसे रोक लेते।”

विशाल के पेरेंट्स ने भी शेयर किया भावुक कर देने वाला इमोशनल वीडियो

यहीं आपको बता दें, विशाल पांडे की बहन से पहले उनके माता-पिता का एक इमोशनल वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके पेरेंट्स कहते हैं “मुझे आपसे यह निवेदन है कि आप उस इंसान को बाहर निकाले जो मेरे बच्चे के उपर हाथ उठाया है। आज तक हमने उसपर हाथ नहीं उठाया इतने प्यार से हमने उसे पाला है। हमने उसे ये सोचकर नहीं भेजा था कि, कोई उसपर हाथ उठाएगा।”इसी तरह वह हाफी ज्यादा भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026