---Advertisement---

Sitaare Zameen Par Box Office: ऊंची दुकान फीका पकवान! क्या Dangal एक्टर Aamir Khan एक और रिकॉर्ड कर पाएंगे दर्ज, फैंस को झकझोर देंगे ये आंकड़े

Sitaare Zameen Par Box Office: क्या इंटरनेशनल मार्केट में धमाल मचा पाएंगे आमिर खान, सोशल मीडिया पर जो रिपोर्ट सामने आई है वह निश्चित तौर पर उनके फैंस को चौंका सकता है क्योंकि इस फिल्म को उस कदर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है जैसी उम्मीद की गई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2025 11:12 पूर्वाह्न

Sitaare Zameen Par Box Office
Follow Us
---Advertisement---

Sitaare Zameen Par Box Office: उंची दुकान फीका पकवान! क्या आमिर खान की सितारे जमीन पर इस कहावत पर फिट बैठ रही है। भारत में इस फिल्म की प्री बुकिंग तो स्टार्ट नहीं हुई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Sitaare Zameen Par की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह मन मुताबिक नहीं रही। पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Aamir Khan की सितारे जमीन पर की चमक धमक उस कदर नहीं देखी जा रही है जैसी उम्मीद की जा रही थी। चौका देने वाली बात यही है कि ग्लोबली सबसे ज्यादा भारतीय फिल्म की कमाई करने वाली लिस्ट में आमिर खान की Dangal का नाम शुमार है। अब ऐसे में Sitaare Zameen Par Box Office को क्या मुंह की खानी पड़ेगी। आइए जानते हैं क्या है रिपोर्ट में।

देखें Aamir Khan की सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस हाल

इंटरनेशनल मार्केट में पिंकविला रिपोर्ट में कहा गया है कि आमिर खान की Sitaare Zameen Par Box Office यानी एडवांस बुकिंग काफी कम रही। उस कदर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है जैसा माना जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा जैसे देश जहां भारतीय फिल्मों को लोग पसंद करते हैं वहां 3 दिन में 1000 टिकट भी नहीं बेचे गए हैं। अगर इसी तरह फैंस से प्रतिक्रिया मिली तो इस बात में कोई शक नहीं है की ओपनिंग वीकेंड 2 मिलियन डॉलर के आसपास भी नहीं मिल पाएगी। इस बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी तो फिल्म रिलीज में 2 दिन रह रहे हैं।

Dangal से हटके Sitaare Zameen Par Box Office से क्या दिखेगा आमिर खान का कमाल

सितारे जमीन पर के ट्रेलर हो या फिर गाने Aamir Khan उस कदर धमाल नहीं मचा पाए हैं जैसा उनका स्टार डम है। आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी उस कदर कमाल नहीं दिखा पाई थी और लोगों से प्यार नहीं मिला था। अब ऐसे में यह इमोशनल और यूनिक कहानी लोगों को पसंद आ पाती है देखना दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आमिर खान ने इसके लिए काफी मेहनत की है। भारत में 29 करोड़ की दंगल ने ओपनिंग कमाई की थी लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसका खूब धमाल देखने को मिला था।

R.S. Prasanna के निर्देशन में बनने वाली Aamir Khan की फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है तो वहीं इसमें उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक कोच के आसपास घूमती है जो स्पेशल चाइल्ड को प्रशिक्षित करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026