---Advertisement---

Skanda Trailer: फुल एक्शन अवतार में राम पोथिनेनी को देख लोगों की हुई बोलती बंद, क्या ‘जवान’ से शाहरुख दे पाएंगे टक्कर

Skanda Trailer: राम पोथीनेनी की अपकमिंग फिल्म 'स्कंदा' का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में राम का एक्शन अवतार वाकई चौंकाने के लिए काफी है और इसमें उन्होंने जो जबरदस्त डायलॉग बोलते दिखे हैं उसे देखने के बाद लोग सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का लगाया गया है और एक बार फिर साउथ सुपरस्टार छा गए हैं। उन्हें इस अंदाज में देखना लोगों के लिए वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 4:26 अपराह्न

Skanda Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Skanda Trailer: जहां पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का दबदबा कायम है। वहीं मेकर्स भी फैंस को अपनी और खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पुष्पा से लेकर आरआरआर जैसी फिल्मों का जादू न सिर्फ भारत में बल्कि की दुनियाभर में कायम है। ऐसे में एक और बड़ी फिल्म रिलीज करने के लिए साउथ इंडस्ट्री तैयार है और इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राम पोथिनेनी की फिल्म स्कंदा का जिसका ट्रेलर देख लोग लोगों की रूह कांप गई। कहने में दोराय नहीं है कि स्कंदा में जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है जो फैंस के लिए बेकरारी बढ़ाने के लिए काफी है।

ट्रेलर में एक्शन के साथ रोमांस का तड़का

साउथ इंडस्ट्री में राम पोथिनेनी का कोई जवाब नहीं है और ऐसे में जब स्कंदा फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया तो तहलका मचाना तो लाजमी था। इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दी है और इसे काफी प्यार मिल रहा है। ट्रेलर में साउथ सुपरस्टार का स्वैग, अंदाज और एक्ट्रेस के साथ रोमांस देख लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं और डायलॉग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

ट्रेलर में है जबरदस्त डायलॉग

2 मिनट के ट्रेलर में राम का अंदाज देखने लायक है। एक डायलॉग में वह कह रहे हैं “हरी पत्ती फुल खम्बा थोड़ा बताऊंगा थोड़ा धमकाऊंगा जो रास्ता कटेगा उसे लटाऊंगा।” वही राम के ऑपोजिट श्री लीला लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि राम के साथ उनकी जोड़ी काफी अलग और खास है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख फैंस सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस ट्रेलर को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू

रिपोर्ट्स की माने तो स्कंदा पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। पैन इंडिया फिल्मों के डिमांड को देखते हुए मेकर्स इसमें कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं और यह फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ जो 7 सितंबर को रिलीज होगी वह क्या कमाल करती है। दोनों में से कौन जादू ज्यादा दिखा पाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 4, 2026

Weight Loss

अप्रैल 3, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Facial Swelling

अप्रैल 3, 2026

Ayodhya Viral Video

अप्रैल 3, 2026