---Advertisement---

Sky Force: देश की पहली एयर स्ट्राइक पर बेस्ड यह फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जसवंत गिल की भूमिका में दिखेंगे अक्षय कुमार

Sky Force: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है जो फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। भारत के पहले और सबसे घातक हमले पर बेस्ड इस कहानी को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 2, 2023 8:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sky Force: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने गांधी जयंती के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म का नाम स्काई फोर्स है और देशवासियों के लिए काफी खास होने वाली है। एक्टर ने न सिर्फ फिल्म की स्टोरी बल्कि रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है और अक्षय के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक पोस्ट के जरिए अक्षर ने अपनी फिल्म की झलक दिखाई है। ‘स्काई फोर्स’ वाकई लोगों के लिए काफी खास होने वाली है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस झलक में जिसकी वजह से अक्षय हैं चर्चा में।

झलक दिखाकर अक्षय ने कहीं ये बात

अक्षय ने फिल्म की झलक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज गांधी शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान। स्काई फोर्स की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। भारत की पहली और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। कृपया इसे प्यार दें। जय हिंद जय भारत जिओ स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत स्काई फोर्स 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघर में उड़ान भरेगी। फिल्म में अक्षय जसवंत गिल की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दुश्मनों को संदेश देते दिखे देश के पूर्व प्रधानमंत्री

इस कैप्शन के साथ इतना तो जाहिर है कि यह फिल्म भारत के पहले और सबसे भयानक हवाई हमले पर आधारित होने वाली है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की धमकी के बाद लाल बहादुर शास्त्री की एक क्लिप वायरल होती है जिसमें वह कहते हैं “तलवार की नोक पर या एटम बम के डर से कोई हमारे देश को झुकाना चाहे, दबाना चाहे तो यह देश हमारा दबने वाला नहीं है। एक सरकार होने के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है कि हम हथियारों का जवाब हथियारों से देंगे। जय हिंद।” इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। दिनेश विजैन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी काफी अलग और खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 7, 2026

Cocktail 2

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Leave a Comment