---Advertisement---

Sonakshi Sinha की ‘Dahaad’ देख रह जाएंगे दंग, OTT पर एंग्री वूमन रोल में छाईं दबंग गर्ल

Dahaad: सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर काफी चर्चा में थी और आखिरकार यह वेब सीरीज अब रिलीज हो गई है। आप घर बैठकर इस शो को एन्जॉय कर सकते हैं और ओटीटी पर फिलहाल सोनाक्षी का दबदबा कायम है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस ने ओटीटी पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dahaad: सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर काफी चर्चा में थी और आखिरकार यह वेब सीरीज अब रिलीज हो गई है। आप घर बैठकर इस शो को एन्जॉय कर सकते हैं और ओटीटी पर फिलहाल सोनाक्षी का दबदबा कायम है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस ने ओटीटी पर जबरदस्त डेब्यू किया है और उनकी यह वेब सीरीज लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी की वेब सीरीज को खूब तारीफें मिल रही है एक्ट्रेस का यह नया अवतार वाकई लोगों के बीच चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसी है यह वेब सीरीज और क्या है इसकी कहानी।

यह है वेब सीरीज की कहानी

यह कहानी राजस्थान के एक छोटे कसबे मंडावा की है जहां पहले लड़कियों को बहला फुसलाकर शादी का झासा दिया जाता है और उसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर उसे मार दिया जाता है। आरोपी Anand Swarnakar (विजय राज) इस गंदे कारनामे को कर रहा है लेकिन वह पुलिस से बच रहा है। वहीं इसद केस की बागडोर अंजलि भाटी (सोनाक्षी सिन्हा) जो एक इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर है उन्हें दी जाती है। 1-2 लड़कियों से शुरू हुई यह कहानी 29 लड़कियों की मर्डर तक चली जाती है हालांकि सबूतों के अभाव में अंजलि भाटी भी आरोपी का कुछ नहीं कर पा रही है। इस जाल से लड़कियों को बचाने की जंग में आखिर सोनाक्षी क्या कर गुजरती है और कैसे वह इस खेल को खत्म करती है यह जानने के लिए आप इस सीरीज को एन्जॉय कर सकते हैं।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

सोनाक्षी के किरदार ने जीता लोगों का दिल

अंजलि भाटी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ने बखूबी निभाया है और वह इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर के रोल में फिट बैठती है। इतना ही नहीं विजय राज भी काफी जबरदस्त एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं। अक्सर दबंग लेकिन सीधी नजर आने वाली सोनाक्षी का यह किरदार वाकई काफी अलग है और यही वजह है कि वह पुलिस वर्दी में लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब हुई है।

यहां देखें दहाड़ वेब सीरीज

आप दहाड़ वेब सीरीज को अमेजन प्राइम पर एन्जॉय कर सकते हैं और इसके 8 एपिसोड जारी किए गए हैं। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोनम शाह प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026