---Advertisement---

लगातार फ्लॉप होने के बावजूद Sonakshi Sinha के हाथ लगा जैकपॉट, अक्षय संग मिली बिग बजट फिल्म

Sonakshi Sinha जल्द ही अक्षय कुमार की एक अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म उनके करियर के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि पिछले कुछ समय से वह लगातार फ्लॉप साबित हुई हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की बात करें तो यहां कुछ एक्टर्स का बोलबाला है और उनकी फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ खूब चर्चा में है और फैंस टाइगर श्रॉफ और खिलाड़ी कुमार को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो अब इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो गई है। फैंस इस खबर से काफी खुश हैं।

जल्द इन प्रोजेक्ट्स में धमाल मचाएंगी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की बुलंदियां एक बार फिर आसमान छूने के लिए तैयार है। जहां एक्ट्रेस पिछले कुछ समय में फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा दी है वहीं अब उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं। अभी हाल ही में यह खबर आई थी एक्ट्रेस सजाय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगी। वहीं अब यह खबर भी आ रही है कि एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म में भी धमाल मचाती नजर आएंगी। अब यह देखना दिलचस्प है कि इस फिल्म में उनकी मौजूदगी फैंस को इम्प्रेस कर पाती है या नहीं। हालांकि, सोनाक्षी की किस्मत काफी तेज है क्योंकि फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद वह धमाका मचा रही हैं।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सोनाक्षी सिन्हा ने कहीं ये बात

बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का हिस्सा बनने के बाद सोनाक्षी काफी खुश हैं और एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वह इस टीम का हिस्सा बनना वाकई काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि “अक्षय कुमार के साथ फिल्म करना मेरे लिए ख़ुशी की बात है वहीं टाइगर के साथ पहली बार फिल्म करने के लिए काफी खुश हूं।” बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह कॉमेडी एक्शन फिल्म को लेकर फंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026