---Advertisement---

जहीर इकबाल से पहले भी Sonakshi Sinha कर चुकी हैं इन 5 शख्स को डेट! मां की वजह से अधूरी रह गई थी एक लव स्टोरी

Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली सोनाक्षी सिन्हा का नाम इन शख्स के साथ जुड़ चुका है और उनकी डेटिंग हिस्ट्री वाकई हैरान कर देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 1:38 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी फिलहाल टॉक आफ टू टाउन बना हुआ है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके अफेयर्स को लेकर लगातार कोई ना कोई खबरें आती रही थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहीर संग सात फेरे लेने के लिए तैयार सोनाक्षी का नाम कई नामी एक्टर्स के साथ भी जुड़ा हुआ है। जी हां दरअसल सलमान खान के साथ उनकी वेडिंग तस्वीर भी वायरल हुई थी लेकिन एक्ट्रेस की डेटिंग हिस्ट्री जानने के बाद शायद आपको सदमा लग जाए क्योंकि इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर आदित्य रॉय कपूर तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड की लिस्ट।

सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर

सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर एक साथ कलंक फिल्म में नजर आए थे लेकिन दोनों की इश्क की अफवाहें भी काफी तेज हुई थी। लोग यहां तक कहने लगे थे कि वे एक साथ रिलेशनशिप में है और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस खबर पर ना तो आदित्य रॉय कपूर ने रिएक्ट किया था ना ही सोनाक्षी सिन्हा ने।

सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की डेटिंग

सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर आर राजकुमार फिल्म में एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को तो फैंस ने खूब पसंद किया लेकिन उनके रिलेशनशिप की भी खबरें खूब सामने आई लेकिन लंबे समय के बाद सोनाक्षी ने इस पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि कुछ लोग बस मजे लेने के लिए ऐसी अफवाहें फैला देते हैं उन्हें लगता है कि खाली है तो चलो अफवाह फैलाते हैं मेरे लिए यह काफी फनी है। ऐसी बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता शाहिद और मैं अच्छे दोस्त हैं और हमें सिर्फ हंसी आती है।

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी डेटिंग की काफी अफवाहें आई थी। दोनों तेवर की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे लेकिन उसके बाद ये खबरें भी सामने आई कि फिल्म खत्म होने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग भी हो गए। उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा।

बंटी सचदेव के साथ उड़ी थी इश्क की अफवाहें

सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेव को लेकर कहा जाता है कि वे दोनों दबंग की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से मिले थे और उनकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वे डेट करने लगे उन्हें साथ में कई दफा स्पॉट भी किया गया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की मां को बंटी के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं आया था और दोनों के बीच उम्र में फैसला होने की वजह से उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए।

दो साल बाद टूटा सोनाक्षी सिन्हा आदित्य श्रॉफ की जोड़ी

सोनाक्षी सिन्हा का नाम मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ा था और कहा जा रहा था कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद वे अलग हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026