---Advertisement---

शादी के 2 हफ्ते बाद ही पेरेंट्स को मिस करने लगी Sonakshi Sinha! हुई भावुक तो इन हसीनाओं ने किया सपोर्ट

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की खास फोटोज फैंस को दिखाकर अपने पेरेंट्स को याद करती आई नजर। आइए देखते हैं क्यों है यह चर्चा में। न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी हुए इमोशनल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 4:37 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधी लेकिन यह शादी विवादों में रही। पहले कहा गया कि सोनाक्षी के परिवार वाले शादी से खुश नहीं है लेकिन बाद में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी से ट्रोलर्स को झटका लगा। वहीं इस सबके बीच सोनाक्षी ने पहली दफा अपनी मां-पिता की तस्वीर शेयर करते हुए भावुक नजर आई और उन्होंने दिल की बात जाहिर की है।

भावुक Sonakshi Sinha ने कहीं ये बात

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है जिसमें वह अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रही हैं और इस दौरान वह काफी भावुक है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “शादी में जब मां को पता चला कि मैं घर से बाहर जा रही हूं तो वह रोने लगी। मैंने उनसे कहा मां चिंता मत करो बांद्रा से जुहू सिर्फ 25 मिनट है। आज उन्हें थोड़ा ज्यादा याद कर रही हूं इसलिए मैं खुद से यही कह रही हूं उम्मीद है कि घर पर रविवार की सिंधी कढ़ी बनी होगी जल्दी मिलते हैं जूम जूम जूम।”।

तस्वीरों में देखें इमोशनल मोमेंट्स

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी भावुक हो गए और इसे स्वीट बता रहे हैं। जहां तक तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में सोनाक्षी अपने मां के गले मिलती है और उनके पिता पीछे खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में अपने पिता से गले मिलकर सोनाक्षी इमोशनल दिख रही है एक और तस्वीर में वह अपनी मां के साथ पोज दे रही है जिसमें दोनों की आंखें नम है तो एक तस्वीर में सोनाक्षी पेरेंट्स के साथ इमोशनल नजर आ रही है।

इन सेलेब्स ने लुटाया प्यार

तस्वीरें इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह अपनी फैमिली को किस कदर मिस कर रही है। वहीं फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं अथिया शेट्टी से लेकर पत्रलेखा तक और अदिति राव हैदरी भी प्यार लुटाती नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026