---Advertisement---

क्या है Sonam Kapoor का एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट जिससे 20 किलो हो सकता कम, प्रेग्नेंसी के बाद 3 महीने में हो सकते हैं आप भी फिट

Sonam Kapoor: पोस्टपार्टम के बाद जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आप भी एक्सपर्ट अप्रूव हेल्दी इन्फ्लेमेटरी डाइट को फॉलो कर सकते हैं लेकिन कैसे आइए जानते हैं। इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Sonam Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की फैशन दिवा और खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर वह अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। आज यानी 9 जून को वह अपना जन्मदिन मना रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की जो अक्सर अपने सोशल मीडिया अपीरियंस को लेकर सुर्खियों में होती हैं। क्या आपको पता है कि दो बेटों की मां सोनम कपूर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान 20 किलो वजन कम सिर्फ तीन महीने में कम करने में कामयाब रही थी। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट अप्रूव्ड एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट को फॉलो किया था। आइए जानते हैं कैसे।

जानें कैसे वेट लॉस में एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट बन सकता सहारा

यह सच है कि पोस्ट प्रेगनेंसी के बाद जिद्दी चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है लेकिन सोनम कपूर ने इस बात को साबित किया कि अगर आप चाहे तो इसे कम किया जा सकता है। एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट शरीर के भीतर के सूजन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को फिट करने के लिए होता है। इस बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ सिंपल खाने पर जोर दिया था।

सोनम कपूर की तरह इन गलतियों से बचें आप

अगर सोनम कपूर के पोस्टमार्टम फेज की बात करें तो एक्सपर्ट के मुताबिक डिलीवरी के बाद नेचरली किसी भी महिला का शरीर सूज जाता है। इस दौरान वॉटर रिटेंशन हाई होता है और हार्मोन अनस्टेबल होता है। ऐसे में आप चाहकर भी फैट लॉस जल्दी नहीं कर पाते हैं लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब आपकी डाइट में कार्ब्स हैवी होता है जैसे रोटी चावल चीनी या प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन आपके लिए और मुश्किलें बढ़ा सकता है।

किन बातों का रख सकते हैं पोस्टपार्टम के बाद ख्याल

ऐसे में एक्सपर्ट की माने तो अगर आप भी सोनम कपूर की तरह एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट को फॉलो करना चाहती हैं तो कार्ब लोड कम करना जरूरी है। इसके प्रोटीन और साबूत फूड्स पर ज्यादा ध्यान देना है। इसकी वजह से ऑटोमेटिक आपके शरीर का सूजन कम होने लगता है और चर्बी तेजी से छूमंतर हो सकती है।

कैसे Sonam Kapoor ने फैट्स को किया कम

अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो सोनम कपूर ने ग्लूटेन फ्री और साफ खाना को फॉलो किया था। इसके अलावा अपनी डाइट में भरपूर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल की थी। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करती थी तो इसके अलावा हाइड्रेशन का खास ख्याल रखती थी। बिना सोचे समझे पोस्टपार्टम के बाद आप किसी भी तरह की डाइट को लेकर एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026