---Advertisement---

Nancy Tyagi के सेकंड Cannes लुक पर फिदा हुई Sonam Kapoor, वीडियो देख बोली “मेरे लिए भी…

Nancy Tyagi के सेकंड Cannes लुक पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं दिल हार बैठी हैं, यहीं Sonam Kapoor ने तो डिज़ाइनर से डिमांड करते हुए कुछ ऐसा कहा जिसपर आपको भी यकीन नहीं होगा।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 21, 2024 5:00 अपराह्न | Updated: मई 21, 2024 6:29 अपराह्न

Nancy Tyagi
Follow Us
---Advertisement---

Nancy Tyagi: बीते कई दिनों से कांस 2024 में पहुंचे सितारे और उनके लुक्स काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। उन चमचमाते सितारों में अब यूपी के छोटे से गांव से निकली फैशन डिज़ाइनर नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) का नाम भी शुमार हो गया है। दिल्ली बेस्ड डिज़ाइनर नैंसी ने अपने पहले कांस लुक से बॉलीवुड की कई बड़ी हसीनाओं, जैसे सोनम कपूर, कुषा कपिल, इंटरनेट सेंसेशन उर्फी को भी अपना मुरीद बना लिया था। यहीं अब एक बार फिर बी-टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर नैंसी की क्रिएटिविटी और उनके सेकंड लुक पर फिदा हो गई और उनसे एक अनोखी डिमांड करती नजर आईं। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने आखिर क्या कहा।

Nancy Tyagi के सेकंड लुक पर फिदा हुई सोनम कपूर

हाल में रेड कार्पेट पर अपने हुनर को दिखाने और भारत का नाम रौशन करने वाली नैंसी त्यागी ने अपने सेकंड कांस लुक एंड उसे बनाने की फुल वीडियो शेयर की है। वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी स्टोनवर्क साड़ी खुद बनाती और उसे रेड कार्पेट पर पहने दिख रही हैं। बता दें नैंसी का खुद साड़ी को बनाना और उसे पहनना बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को काफी ज्यादा पसंद आया है। जिससे वह नैंसी का सेकंड लुक देख उसपर फिदा हो गई और कहती दिखीं “कांस का बेस्ट आउटफिट”

सोनम कपूर ने की नैंसी से अनोखी डिमांड

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने नैंसी के आउटफिट को सराहने के साथ-साथ उनसे एक स्पेशल डिमांड करती नजर आईं। इस डिमांड में सोनम कपूर ने नैंसी से अपने लिए एक ऑउटफिट बनाने को कहा और लिखा “मेरे लिए भी कुछ बनाओ”।

इन सितारों ने भी कर डाली नैंसी की तारीफ

सोनम कपूर के बाद कई बड़े सितारे नैंसी के लुक को सराहते और उनकी कला की तारीफ करते दिखे। जहां मशहूर साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने लिखा “अमेजिंग” वहीं मशहूर फैशन डिज़ाइनर रीआ कपूर ने लिखा “लव इट नैंसी” साथ ही ईशा मालवीय ने लिखा “बरू” तो डॉली सिंह ने कमेंट किया “स्टनिंग”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जून 3, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026