---Advertisement---

‘ये कहानी आपलोगों की…’ सिर्फ 99 रुपये में Sonu Sood के फैंस देख सकेंगे Fateh, क्या Game Changer पर पड़ेगा ये दांव भारी

Sonu Sood: सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' को लेकर लगातार फैंस के बीच बेताबी है लेकिन गेम चेंजर से टक्कर के बीच कुछ ऐसी अनाउंसमेंट की गई है जिसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। सिर्फ 99 रुपये में आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2025 3:23 अपराह्न

Sonu Sood
Follow Us
---Advertisement---

Sonu Sood: आम लोगों के मसीहा सोनू सूद अपनी दरियादिली से तो हमेशा चर्चा में रहे हैं लेकिन अब ऐसे में क्या उनकी फिल्म फतेह को लोग प्यार देंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के निर्देशक और एक्टर Sonu Sood ही हैं। अब ऐसे में फिल्म क्या कमाल दिखाती है यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा लेकिन फैंस को लुभाने की तैयारी में सोनू सूद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि गेम चेंजर से तकरार के बीच फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए सोनू सूद और उन्होंने बताया है कि Fateh सिर्फ 99 रुपए में देख सकते हैं।

Game Changer से टक्कर के बीच क्या Sonu Sood ने निकाला मास्टरस्ट्रोक

‘गेम चेंजर’ से टक्कर के बीच सोनू सूद ने इस बात की जानकारी खुद फैंस को दी है कि फतेह 99 रुपए में रिलीज के दिन फैंस देख सकते हैं। Sonu Sood ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे देश के लिए। फतेह 10 जनवरी को।” Fateh को लेकर सोनू सूद कहते हैं, “आप लोगों के लिए मेरे पास एक बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण मैसेज है। 2020 में जब कोविड शुरू हुआ तो हजारों लाखों लोग जो मदद के लिए मुझ तक पहुंचना चाहते थे उनके साथ साइबर फ्रॉड होने शुरू हो गए। पैसे निकल गए उनके बैंक से तो मैं सोच रहा था कि यह जो कहानी आप लोगों की यह कहानी है यह जो आप लोगों के लिए फिल्म बनाई गई है यह आप तक कैसे ज्यादा से ज्यादा पहुंचे।”

क्या Sonu Sood के Fateh को लेकर लोगों को तोहफा पड़ेगा Game Changer पर भारी

वीडियो में सोनू सूद फतेह को लेकर कहते हैं, “10 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है तो आपके लिए पूरे देश के लिए पहले दिन फतेह का प्राइस रहेगा रुपए यानी 99 में आप यह फिल्म देख पाएंगे क्योंकि इस फिल्म की पूरी की पूरी कलेक्शन की जो प्रॉफिट होगा वह सिर्फ चैरिटी में जाएगा। मेरी यह फिल्म की फतेह तभी होगी जब आप सब लोग उसे देखेंगे।” वीडियो को 50000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। गौरतलब है कि 10 जनवरी को गेम चेंजर भी रिलीज हो रही है। ऐसे में यह काफी चौंकाने वाली भी अनाउंसमेंट हो सकती है।

10 जनवरी को रिलीज हो रही सोनू सूद की Fateh की तकरार कियारा आडवाणी रामचरण की 450 करोड़ की बजट में बनाई गई फिल्म गेम चेंजर से है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या गेम चेंजर के आगे सोनू सूद का यह पैतरा काम आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Cholesterol

फ़रवरी 17, 2026

Rashmika Mandanna

फ़रवरी 17, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 16, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 16, 2026

Anushka Sharma

फ़रवरी 16, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 16, 2026