---Advertisement---

‘आप अच्छे इंसान हैं भाई…’ नेपाल में बाढ़ पीड़ित लोगों को लेकर दरियादिली दिखाने पर ट्रोल हुए Sonu Sood, हेटर्स का मुंह ऐसे किया बंद

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर ने उन सभी लोगों को जवाब दिया है जो उनके द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद को मार्केटिंग स्ट्रेटजी बता रहे थे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिस पर एक्टर ने रिएक्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Sonu Sood
Follow Us
---Advertisement---

Sonu Sood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से जान माल की काफी क्षति हुई है जहां कई लोगों की मौत हो गई तो कुछ लोगों के घर को नुकसान हुआ और उनके पास खाने-पीने और रहने की व्यवस्था नहीं है। इस सब के बीच भारत की तरफ से मदद का दौर जारी है लेकिन अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूट लगातार नेपाल बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच उन्हें कुछ लोगों से ट्रोल भी होना पड़ रहा है और इसे मार्केटिंग स्ट्रेटजी बताया जा रहा है। सोनू सूद ने जिस तरह से हेटर्स को जवाब दिया वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोनू सूद ने मार्केटिंग स्ट्रेटजी का दिया ऐसे जवाब

दरअसल नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले एक्टर को लेकर एक जर्नलिस्ट ने कहा अगर यह सोनू सूद की मार्केटिंग नहीं है, तो और क्या है? अभी नेपाल आए हैं और वहां के बच्चों के “गार्जियन” बन गए हैं। काम शुरू भी नहीं किया है, और उन्हें भगवान बनाने की मार्केटिंग शुरू हो गई है।” वहीं अपने द्वारा किए गए काम को लेकर सवाल उठते देख सोनू सूद ने इसका जिस तरह से जवाब दिया वह चर्चा में है। दरअसल एक्टर ने लिखा “आप अच्छे इंसान हैं, भाई! नेपाल आइए, दोनों भाई मिलकर काम करेंगे।”

 

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या बोले थे सोनू सूद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बीते दिन सोनू सूद ने नेपाल दौरे को लेकर कहा था, “आज मैं त्रिशूली नदी के किनारे खड़ा हूं, जहां बाढ़ ने बहुत ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है.. टूटे हुए घर, टूटे हुए परिवार, और ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। नेपाल अकेला नहीं है। मैं इसके लोगों के साथ खड़ा हूं, और मैं उम्मीद लाने, घरों को फिर से बनाने, और परिवारों को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा।”

Sonu Sood नेपाल के लोगों के लिए बने मसीहा

इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था जहां उन्होंने बताया था कि वह नेपाल में टूटे हुए घर को फिर से बनवाएंगे और इसके लिए उन्हें मदद की जरूरत पड़ सकती है। गौरतलब है कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026