---Advertisement---

Sooryavansham को देख पक चुके शख्स ने भड़ास निकालते हुए चैनल को लिखा लेटर, यूजर्स बोले- ‘यह हर भारतीय का दुख है’

Sooryavansham: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ टीवी पर कई बार दिखाए जाते हैं। यह बात सच है कि इस फिल्म को सैट मैक्स चैनल पर बार-बार दिखाया जाता है। टीवी पर फिल्म को बार-बार दिखाए जाने से परेशान होकर एक शख्स ने चैनल को लेटर लिख दिया जो फिलहाल सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 18, 2023 6:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sooryavansham: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ टीवी पर कई बार दिखाए जाते हैं। यह बात सच है कि इस फिल्म को सैट मैक्स चैनल पर बार-बार दिखाया जाता है। टीवी पर फिल्म को बार-बार दिखाए जाने से परेशान होकर एक शख्स ने चैनल को लेटर लिख दिया जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अमिताभ बच्चन की फैमिली ड्रामा सूर्यवंशम सोनी मैक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। सोनी मैक्स पर फिल्म का प्रसारण वर्षों से होते आ रहा है और इसने अनगिनत मीम्स भी बनाए गए हैं। वहीं, शख्स ने फिल्म के बारे में कुछ तीखे सवाल भी पूछे।

लेटर में शख्स ने कही ये बात

शख्स ने लेटर में लिखा, “आपके चैनल को सूर्यवंशम फीचर फिल्म के प्रसारण का ठेका प्राप्त हुआ है, आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर और उनके परिवार को अच्छे से जान गया है। हम लोगों को सूर्यवंशम नामक फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग कंठस्थ हो चुकी है। आपका चैनल कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत (पागल) असर आता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कृपया सूचना देने का कष्ट करें।”

Also Read: Rakhi Sawant के दर्द पर लोगों को नहीं हुआ यकीन, बताया- ‘प्रेगनेंट हुई थी पर हो गया मिसकैरेज’

लेटर पर सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन

इस लेटर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये जरूरी था करना। इस आदमी को सलाम।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह हर भारतीय का है जो सोनी सेट मैक्स देखता है। भैया। और भी 2-3 फिल्में हैं वो भी ऐड कर दो।” बता दें कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और सौंदर्या स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी चर्चा में रही है। 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं विदेशों में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

Also Read: क्या वाकई में शादी से पहले इस लड़की को प्रेग्नेंट कर चुके हैं Babar Azam, अश्लील MMS वायरल होने के बाद हुआ नया खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026