---Advertisement---

Sourav Joshi: Bollywood, Bhojpuri Industry के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर भी लटकी Lawrence Bishnoi की तलवार! आखिर क्यों निशाने पर आए यूट्यूबर

Sourav Joshi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से यूट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी दी गई तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। पुलिस जांच में जुटी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है फिलहाल सुर्खियों में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2024 7:16 अपराह्न

Sourav Joshi
Follow Us
---Advertisement---

Sourav Joshi: सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां उनके नाम पर कई लोगों को धमकियां दी जा रही है और ऐसे में एक यूट्यूबर का नाम शामिल हुआ है। हम बात कर रहे हैं सौरभ जोशी की जिन्हें हाल फिलहाल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। वैसे तो इस मामले में पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यह भी खबर चर्चा में है कि सौरभ जोशी (Sourav Joshi) को धमकी देते हुए फिरौती की भी मांग की गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Lawrence Bishnoi की तरफ से Sourav Joshi को क्या धमकी दी गई

वैसे बता दें कि बॉलीवुड और भोजपुरी के बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को भी लगातार धमकी दी जा रही है। इससे पहले मुनव्वर फारूकी को भी जान से मारने की धमकी आई थी। अब ऐसे में एक और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर निशाने पर आए हैं। सौरभ जोशी को धमकी देते हुए एक पत्र घर आया जिसमें लिखा गया था कि या तो दो करोड रुपए दे दे वरना तुम्हारी परिवार के सदस्यों में से किसी की भी जान चली जाएगी।

Lawrence Bishnoi से मिली धमकी तो Sourav Joshi मामले में एक्शन में आई पुलिस

इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है यह धमकी ना सिर्फ उनके घर पत्र के जरिए आया बल्कि उन्हें इंस्टाग्राम आईडी पर भी धमकी दी गई है। वहीं जवाब देने के लिए एक और इंस्टाग्राम आईडी मुहैया कराया गया है और कहा गया है कि यह आईडी लॉरेंस गैंग ऑपरेट करते हैं। फिरौती की मांग और सौरभ जोशी के घर पहुंचे धमकी वाले पत्र को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जब यह धमकी दी गई तो उन्होंने पुलिस में कार्रवाई की मांग की। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटीं हुई है और इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Lawrence Bishnoi और Sourav Joshi मामले में लोगों की राय

हालांकि जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि अब तो यह मजाक बन गया है तो एक ने कहा आप सबकी राय क्या है। एक ने कहा लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दहशत धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बिग बॉस में उनके नाम से थर्रा रहे हैं। तो एक ने कहा आजकल लोग पब्लिसिटी के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब देखना है कि क्या सच में सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026