---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15: टॉम हॉलैंड के स्पाइडर-मैन पर क्या भारी पड़ेगा इमरान हाशमी का ‘आवारापन 2’? जानें टोटल कलेक्शन

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15: हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म  'स्पाइडरमैन  ब्रांड न्यू डे' पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भारी पड़ सकती है। दोनों का वीकेंड पर कड़ा मुकाबला हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2026 2:52 अपराह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15:  दुनियाभर में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म  ‘स्पाइडरमैन  ब्रांड न्यू डे’ का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने लगभग 16000 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। किसी भी फिल्म के लिए 15 दिनों के अंदर ये कमाई करना अपना आप में बड़ी उपलब्धि है। भारत में भी ये विदेशी फिल्म  500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन  इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के रिलीज होने से इस विदेशी फिल्म पर असर पड़ सकता है। अगर आप भी इस वीकेंड इसे देखने की सोच रहे हैं तो टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस का रिएक्शन जानें।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15 कितना हुआ? 

रिलीज के 15वें दिन ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ मूवी ने भारत में 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 12192 शोज से हुई है। भारत में टॉम हॉलैंड की ये फिल्म  530.08 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 16000 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इसका बजट 2100 करोड़ है। इस मूवी ने बहुत जल्द अपना बजट निकाल लिया है और प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड मूवी बन चुकी है। इसने ‘अवतार 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ पर क्या भारी पड़ेगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’?

भारत में ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में 530 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अब इसके सामने सबसे बड़ी चुनौती 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ बन चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर इस बॉलीवुड लव स्टोरी का आना टॉम हलैंड की फिल्म पर असर डाल सकता है। इस मूवी के आने से स्पाइडरमैन की स्क्रीन कम हो गई हैं। सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स मालिकों के इस फैसले पर हॉलीवुड मूवी की कमाई पर असर पड़ सकता है। इमरान हाशमी की फिल्म एडवांस बुकिंग से ही 5.86 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जिसके कारण स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026