---Advertisement---

Splitsvilla X5: शेरनी की तरह दहाड़ती दिखी आकृति, जज्बा देख यूजर्स बोले “वाह आकृति…”

Splitsvilla X5 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें आकृति शेरनी की तरह दहाड़ती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 1:15 अपराह्न

Splitsvilla X5
Follow Us
---Advertisement---

Splitsvilla X5: एमटीवी स्प्लिट्सविला X5 में आए दिन कोई न कोई मजेदार हंगामा या एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिल रहा है। इसी बीच शो का एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें आकृति शेरनी की तरह अपने धाकड़ अंदाज में दहाड़ती और कनिका को लताड़ती दिख रही हैं। चलिए इस लेटेस्ट प्रोमो पर एक नजर डालते हैं, जानते हैं दोनों की लड़ाई आखिर क्यों और कैसे हुई।

Splitsvilla X5 प्रोमो में शेरनी की तरह दहाड़ती दिखी आकृति

एमटीवी स्प्लिट्सविला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है जहां हर बार की तरह कपल्स चिल करते और पार्टनर्स एक दूसरे से झगड़ते दिख रहे हैं। इसी बीच एक टास्क कराया जाता है जिसमें आकृति और कनिका एक दूसरे को कंपीट कर रही हैं। इसी दौरान दोनों की बहस हो जाती है और आकृति शेरनी की तरह दहाड़ते हुए कहती हैं “तू उस सर्कस का शेर है जहां की रिंग मास्टर आज भी मैं हूं, आने दे पॉवर मेरे हाथ में।” आकृति का यह धाकड़ अंदाज देख कनिका दंग रह जाती हैं और कुछ बोल नहीं पाती।

आकृति की तारीफ करने लगे यूजर्स

इसी के साथ आपको बता दें जैसी ही यह प्रोमो वीडियो समाने आया सभी यूजर्स उसपर अपना रिएक्शन देने लगे और धाकड़ गर्ल आकृति की तारीफें करते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “वाह आकृति एक मास्टर माइंड है” वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें शेरनी बताया और लिखा “आकृति शेरनी हार्ट एमोजी के साथ।” यही नहीं एक यूजर ने तो उनकी तीफ करते हुए लिखा “आकृति तुम तो आग हो।”

कपल्स को मिला डेट का मौका

प्रोमो के मुताबिक कई कपल्स अपने-अपने पार्टनर के साथ डेट पर निकले हुए हैं जिससे यह साफ हो रहा है कि, मेकर्स द्वारा इन कपल्स को डेट पर जाने का मौका दिया गया है। हालांकि सारे कपल्स को यह मौका नहीं मिल सका जिसकी वजह तो एपिसोड देखने के बाद ही बताई जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026