---Advertisement---

Splitsvilla X5: कशिश ने फेरा कनिका के नापाक इरादों पर पानी, प्रोमो देख यूजर बोले “वाह”

Splitsvilla X5: शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है जिसमें कशिश, कनिका के नापाक इरादों पर पानी फेरती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 2, 2024 6:27 अपराह्न

Splitsvilla X5
Follow Us
---Advertisement---

Splitsvilla X5: आए दिन एमटीवी स्प्लिट्सविला X5 से जुड़ा कोई न कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। बीते कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि, विला का माहौल बहुत ज्यादा गर्म हो गया है और कपल्स आपस में ही भीड़ गए हैं। यहीं अब खबर सामने आ रही है कि, कशिश ने कनिका के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया है। दरअसल शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें कशिश, कनिका को लताड़ती दिख रही हैं। चलिए शो के प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

Splitsvilla X5 में कनिका को सबक सिखाती दिखीं कशिश

एमटीवी स्प्लिट्सविला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का रीसेंट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में कशिश और कनिका की टीम डिसाइड करती है कि, आने वाले टास्क में कौन परफॉर्म करेगा। इसी बीच कनिका कहती है “अगर शोभिका और देव जाएंगे तो, मैं ऐडी के साथ जा सकती हूं” यह सुनकर कशिश हैरान हो जाती हैं और कहती हैं मैं कहां हूं फिर?” यहीं कनिका आगे बढ़कर कहती है “हमतु झे सेव कर सकते हैं ब्रो” इसके जवाब में कनिका कहती है अपने पार्टनर को तो आप सेव कर नहीं सकीं, मुझे क्या करेंगी।”

कशिश की दिलेरी पर फिदा हुए फैंस

इसी के साथ आपको बता दें, जैसे ही लोगों ने कशिश का दिलेर अंदाज देखा वह सभी उनकी तारीफें करेने लगे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “कशिश ने किया रॉक अनिका हुई शॉक” वहीं दूरे यूजर ने लिखा “कशिश तो भाई आग पर है।” यही नहीं एक दूसरे यूजर ने कनिका की क्लास लगाईं और लिखा “दिख गया आपका वॉरियर अंदाज।”

एक दूसरे से भीड़ बैठे कपल्स

शो के इस प्रोमो की तरह एक दूसरा प्रोमो भी सामने आया था जिसके मुताबिक, आज का एपिसोड काफी ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है। क्योंकि, बताया जा रहा है कि आज शो में कपल्स एक दूसरे से ही बुरी तरह भीड़ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Cannes 2026

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026