---Advertisement---

Splitsvilla X5: एडी से धोखा मिलने के बाद टूटा कशिश का भरोसा, रोते हुए बोली “मैं कोई…

Splitsvilla X5 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है और इसमें दिखाया गया है कि, एडी से धोखा मिलने के बाद कशिश पूरी तरह टूट जाती हैं और रोने लगती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 10, 2024 4:26 अपराह्न | Updated: जुलाई 10, 2024 5:57 अपराह्न

Splitsvilla X5
Follow Us
---Advertisement---

Splitsvilla X5: हर बार की तरह मोस्ट एंटरटेनिंग एमटीवी स्प्लिट्सविला X5 लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फैंस शो में कपल्स के बदलते इक्वेशन और कंटेस्टेंट का एक दूसरे से बुरी तरह लड़ना काफी एंजॉय कर रहे है। यहीं अब शो का रीसेंट प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है, जो काफी धमाकेदार है। इस प्रोमो वीडियो के अनुसार एडी ने अपनी पार्टनर कशिश को धोखा दिया है, जिससे वह काफी ज्यादा टूट गई और भावुक होती दिखीं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Splitsvilla X5 में एडी से धोखा मिलने के बाद टूटा कशिश का भरोसा

हाल में एमटीवी स्प्लिट्सविला के ऑफिशियल पेज द्वारा शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में दिखाया जा रहा है कि, एडी अपनी पार्टनर कशिश को धोखा दे रहा है और गेम में आगे बढ़ने के लिए डबल गेम खेल रहा है। दरअसल, हर्ष कहता दिख रहा है कि “एडी ने मुझे बोला था, तुझे उड़ाने के लिए क्योंकि वो उन्नति के साथ परफॉर्म करना चाहता था”

इसी बीच एडी कहता है “मेरी तो तेरे से कोई बात ही नहीं हुई।” यह सब सुनकर कशिश काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं और गुस्सा करने लगती हैं। यहीं वह कहती हैं “मैं कोई डैम्स एंड डिस्ट्रेस नहीं हूं” और आगे बढ़कर रोने लगती हैं।

आकृति को भी लगा बड़ा झटका

इसी के साथ आपको बता दें, केवल कशिश को ही नहीं आकृति को भी शो में काफी ज्यादा बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि, होस्ट सनी कहती हैं आज हम आपके लिए के बहुत बड़ा सरप्राइज लाए हैं। और इस सरप्राइज को देख आकृति दंग रह जाती हैं। हालांकि यह रिवील नहीं किया गया कि, वह सरप्राइज आखिर कौन है। लेकिन लोगों द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह आकृति का एक्स बॉयफ्रेंड हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026