---Advertisement---

Sridevi Birth Anniversary: लीजेंडरी एक्ट्रेस को इस तरह याद करते दिखे बोनी कपूर और खुशी, जाह्नवी की अनसीन झलक आई सामने

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बोनी कपूर, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के शेयर कर चर्चा में आई खुशी कपूर, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 11:58 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 13, 2024 2:24 अपराह्न

Sridevi Birth Anniversary
Follow Us
---Advertisement---

Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन यह सच है कि लोग आज भी उन्हें नहीं भूल पाए हैं। 24 फरवरी 2018 को एक्ट्रेस हमेशा के लिए दुनिया से चली गई लेकिन लोग आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। इस सबके बीच श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके पति बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर उन्हें याद करती हुई नजर आई है। ऐसे में जाह्नवी कपूर की भी खास झलक दिखीं है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

बोनी कपूर हुए भावुक

श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर बोनी कपूर ने उनकी एक पोर्ट्रेट तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी जान।” वहीं इस पोस्ट को 4000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर संजय कपूर ने दिल की इमोजी शेयर करते दिखे तो वहीं मनीष मल्होत्रा ने भी प्यार लुटाया है।

इस तरह जाह्नवी ने लोगों को किया इमोशनल

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को याद करती हुई नजर आई और इस दौरान उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की। जहां पहली तस्वीर में तिरुपति बालाजी मंदिर की झलक दिखाई दे रही है तो दूसरी तस्वीर में जाह्नवी अपनी मां के साथ है और वह बचपन की तस्वीर है तो एक और फोटो में जाह्नवी नजर आ रही है जिसमें वह शायद अपनी मां की साड़ी और गहने में दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ममा आई लव यू।”

खुशी कपूर की बचपन की फोटो में जाह्नवी

इस मौके पर खुशी कपूर श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की एक झलक शेयर कर चर्चा में आ गई है। दरअसल खुशी की तस्वीर में श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही है और जाह्नवी की क्यूटनेस पर लोग दिल हारने पर मजबूर हो गए हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी जीभ को निकाल कर दो चोटी और व्हाइट ड्रेस में पोज देती नजर आ रही है। फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

चर्चा में रहती है खुशी और जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म नेटफ्लिक्स पर ‘द आर्चीज’ है जिसमें वह सुहाना खान के साथ नजर आई थी। वहीं जाह्नवी कपूर हाल ही में ‘उलझ’ फिल्म में नजर आई है। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में दिखाई देंगी। श्रीदेवी की तरह जाह्नवी और खुशी दोनों एक्टिंग की दुनिया में धमाका मचा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imtiaz Ali

मई 26, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 11

मई 26, 2026

Janhvi Kapoor

मई 26, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5

मई 26, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4

मई 26, 2026

Ranveer Singh

मई 26, 2026